विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को गोली मारने का है आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को छतरपुर के राजनगर फायरिंग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक को गोली मारने के आरोप में शालिग्राम गर्ग समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को गोली मारने का है आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल
  • छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
  • पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
  • पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर राजनगर न्यायालय में पेश किया है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद और कथित फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है. 

जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और आगे की जांच जारी है.

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया.

चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

छतरपुर के एडिशनल एसपी आदित्य पतले ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इनमें तीन आरोपी नामजद थे, जबकि एक आरोपी अज्ञात था. पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, फरार आरोपी और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा शामिल हैं. दोनों को हिरासत में लेने के बाद नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

कोर्ट ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को राजनगर न्यायालय में पेश किया. सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

पुलिस ने जब्त किया हथियार

एडिशनल एसपी आदित्य पतले के अनुसार, घटना में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. हथियार की जांच और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसका प्रकार क्या था और घटना में उसका किस तरह उपयोग किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhirendra Shastri Brother Firing Case, Bageshwar Dham News, Chhatarpur Madhya Pradesh, Shaligram Garg Biography, MP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com