मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को नामांकन कर दिया, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई. तीसरी सीट पर भाजपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया. जब मीडिया ने उनसे तीसरी सीट को लेकर सवाल किया तो सीएम ने बयान देते हुए कहा है कि 'तीसरी सीट आएगी, नहीं तो जाएगी कहां'. सीएम के इस आत्मविश्वास भरे बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और रणनीति तेज हो गई है.
तीसरी सीट का गणित
मध्य प्रदेश विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से तीन खाली सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी. भाजपा ने अपने दो आधिकारिक प्रत्याशियों (तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल) का नामांकन भी दाखिल करा दिया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन मैदान में हैं, लेकिन भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार के लिए अंदरूनी तौर पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराने की खबरों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 164 सीटों के साथ भाजपा सत्ता में हैं और कांग्रेस के पास 64 सीटें हैं. भारत आदिवासी पार्टी के पास 1 सीट है, जबकि एक सीट अभी खाली है. एमपी में अभी राज्य सभा की तीन सीटें खाली हैं.
- जीत के लिए जरूरी वोट (प्रति सीट)- 58 वो/सीट
इस तरह भाजपा दो राज्यसभा सीटें जीत बिल्कुल जीत जाएगी, लेकिन भाजपा के पास फिर भी 49 वोट बचेंगे. अगर भाजपा ने आखिरी वक्त में अपना तीसरा उम्मीदवार उतार दिया तो उसे 49 वोटों के अलावा 10-11 वोटों की और जरूरत पड़ेगी. इन वोटों को जुटाने के लिए विपक्ष में क्रॉस वोटिंग से जुटाए जा सकते हैं या फिर विपक्ष की वोटों में अनुपस्थिति या अमान्य वोटों के जरिए भाजपा को यह तीसरी सीट क लिए जीत की राह बन सकती है.
भाजपा की रणनीति और जोड़-तोड़ की आशंका
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, दो सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के पास तीसरी सीट के लिए जरूरी वोटों से करीब 8 वोट कम पड़ रहे हैं. इसके बावजूद सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी तैयारी में है.
18 जून को मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन 8 जून तक लिया जाएगा, कागजों की जांच 9 जून को होगी. वहीं, 11 जून नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. इसके बाद 18 जून को मतदान होगा.
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी प्रत्याशियों में कौन ज्यादा अमीर? तरुण चुघ की पत्नी के पास उनसे ज्यादा लायबिलिटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं