विज्ञापन

बस्तर में चित्रकोट जलप्रपात के पास बनेगी टेंट सिटी, साय सरकार का बड़ा ऐलान

बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने टेंट सिटी बनाने का ऐलान किया है. यह टेंट सिटी चित्रकोट जलप्रपात के पास बनाई जाएगी. 

बस्तर में चित्रकोट जलप्रपात के पास बनेगी टेंट सिटी, साय सरकार का बड़ा ऐलान
chhattisgarh tourism chitrakote waterfall tent city sai govt announcement.

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और सचिव भारती दासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी. मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य टेंट सिटी बनाई जाएगी. केंद्र सरकार की ‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन' पहल के तहत चित्रकोट जलप्रपात के पास सिटी प्रस्तावित की गई है. 

45 युवाओं को दिलाई गाइड ट्रेनिंग 

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 45 युवाओं को आईआईटीटीएम (IITTM) ग्वालियर से नि:शुल्क गाइड ट्रेनिंग दिलाई गई है, जिनमें से 9 युवाओं को रिसॉर्ट और पर्यटन सूचना केंद्रों में सेवाओं से जोड़ दिया गया है. इसके अलावा, राज्य में 'होमस्टे पॉलिसी 2025-30' लागू है, जिसके तहत 7 जिलों से 85 लोगों का चयन होमस्टे विकास के लिए किया गया है. 

नवा रायपुर में बनाई जा रही फिल्म सिटी

मंत्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि नवा रायपुर में 350 करोड़ रुपये की विशाल लागत से एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी विकसित की जा रही है. विभाग का विशेष फोकस धार्मिक पर्यटन पर भी है. राज्य के कुल पर्यटन में करीब 72 प्रतिशत हिस्सा धार्मिक पर्यटन का है. राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अगले चरण में 31 नए स्थानों का चयन किया गया है.

कलाकारों और साहित्यकारों को 82 लाख रुपये की पेंशन दी 

कलाकारों और साहित्यकारों के कल्याण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पिछले ढाई वर्षों में 70 कलाकारों को चिकित्सा अनुदान, 87 कलाकारों को लोक कलाकार प्रोत्साहन राशि और 31 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया है. इसके साथ ही वरिष्ठ कलाकारों और साहित्यकारों को 82 लाख रुपये की पेंशन राशि भी प्रदान की गई है.

पीएम आवास पर छत्तीसगढ़ में सियासत: डिप्टी सीएम शर्मा और भूपेश बघेल करेंगे बहस, चुनौती स्वीकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Tourism, Bastar News, Chitrakote Waterfall, Cg News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com