Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur MP: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में 30 अप्रैल 2026 को एक बड़ा क्रूज हादसा हो गया. 29 पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पानी में डूब गया, जिसमें से अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 10 अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है.
रात का समय होने के कारण बचाव कार्य वर्तमान में टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि क्रूज के पायलट (कैप्टन) को बचा लिया गया है. आपदा राहत की टीमें (SDRF/NDRF) मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मध्यप्रदेश के वर्तमान पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह ने बताया कि उनको मिली प्राथमिक सूचना के मुताबिक क्रूज अचानक फंस गया था. तकनीकि खराबी की भी आशंका है.

Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur MP rescue operation updates
लाइट की व्यवस्था कर रहे-जबलपुर आईजी
जबलपुर रेंज के IG के मुताबिक अचानक आई आंधी की वजह से ये हादसा हुआ हो सकता है. ये सबकुछ एक मिनट के अंदर हुआ है. हादसे की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी. फिलहाल हम यहां रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. हम लाइट्स का इंतजाम कर रहे हैं. जबलपुर के सांसद आशीष दुबे भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद हैं. रेस्क्यू का काम चल रहा है. मंत्री राकेश सिंह मौके पर मौजूद होकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
हादसा खमरिया टापू के पास हुआ है. रोजाना की तरह पर्यटक क्रूज सवारी का आनंद ले रहे थे. शाम अचानक मौसम खराब हुआ और क्रूज उसमें फंसकर डूब गया. हादसे की जानकारी मिलते ही जबलपुर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय स्तर बचाव-राहत कार्य शुरू करवाए. क्रूज हादसे के बाद जिन 15 लोगों को बचाया गया उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचा गया.
VIDEO | Jabalpur, Madhya Pradesh: SP Sampat Upadhyay says a cruise operated by Madhya Pradesh Tourism at Bhedaghat overturned due to a sudden storm. Around 29 people were on board; four bodies have been recovered, while around 15 people have been rescued safely. Search operations… pic.twitter.com/uBZh2y3afo
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
जबलपुर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार अब तक चार पर्यटकों की मौत हो चुकी है जबकि शेष की तलाश शुरू कर दी गई. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया है. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
उधर, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ''आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है. जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.
VIDEO | Jabalpur: Search operations are underway for missing passengers after a tourist cruise capsized in Bargi Dam; eighteen people have been rescued, while 15 to 18 remain missing.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
(Soure: Third Party)
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/D6SsWBluNo
जनरेटर बैलून का सहारा
बता दें कि बरगी बांध के खमरिया टापू के आसपास का क्षेत्र काफी ऊबड़-खाबड़ है, जिसके कारण वहां रोशनी की तत्काल व्यवस्था कर पाना आसान नहीं है. ऐसी स्थिति में SDRF की टीम अपने साथ 'जनरेटर बैलून' (लाइट बैलून) लेकर आई है. अब आगे का रेस्क्यू ऑपरेशन इन्हीं जनरेटर बैलूनों की रोशनी के भरोसे चलाया जाएगा. घटनास्थल के आस-पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच हैं, जो आपदा राहत टीमों की मदद भी कर रहे हैं.
जबलपुर SP संपत उपाध्याय ने बताया कि भेड़ाघाट (बरगी बांध क्षेत्र) में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक क्रूज अचानक आए भीषण तूफान के कारण पलट गया. हादसे के समय क्रूज में लगभग 29 लोग सवार थे. अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. शेष लापता यात्रियों की तलाश के लिए बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है. घटनास्थल पर पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैद हैं.
यह भी पढ़ें- जबलपुर बरगी बाध हादसा: चीखों में बदल गई मस्ती... चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें- बरगी बांध क्या है? 29 यात्रियों से भरा क्रूज डूबा, 4 के शव मिले, कई यात्री अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, 29 लोग थे सवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं