विज्ञापन

Chhattisgarh: बिटकॉइन निवेश के नाम पर 12.43 लाख ठगे: फर्जी ईमेल लिंक भेजकर ट्रांसफर कराए पैसे, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Bitcoin Investment Fraud: पीड़ित ठगों के झांसे में आकर बिटकॉइन खरीदा और आरोपी द्वारा भेजे गए फर्जी ईमेल लिंक के माध्यम से नेट बैंकिंग के जरिए कुल 12,43,250 रुपये की रकम निवेश कर दी. हालांकि कुछ समय बाद जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगा.

Chhattisgarh: बिटकॉइन निवेश के नाम पर 12.43 लाख ठगे: फर्जी ईमेल लिंक भेजकर ट्रांसफर कराए पैसे, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Bloda Bazar Bitcoin Investment Fraud: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम के जरिए बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को राजस्थान के सीकर जिले से हिरासत में लिया गया है. मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.

ठग ने अधिक मुनाफा देने का दिया लालच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के पंचशील नगर के रहने वाले प्रार्थी भानु प्रसाद भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 अप्रैल 2022 को टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिटकॉइन खरीदकर एक कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का लालच दिया गया. आरोपी ने अलग-अलग टेलीग्राम आईडी बनाकर प्रार्थी को विश्वास में लिया और उसे निवेश के लिए प्रेरित किया.

नेट बैंकिंग के जरिए कुल 12,43,250 रुपये निवेश की

झांसे में आकर प्रार्थी ने बिटकॉइन खरीदा और आरोपी द्वारा भेजे गए फर्जी ईमेल लिंक के माध्यम से नेट बैंकिंग के जरिए कुल 12,43,250 रुपये की रकम निवेश कर दी. कुछ समय बाद जब प्रार्थी ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया और अंततः पैसे वापस नहीं किए गए. इसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ. मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 843/2022 धारा 420, 406, 34 भारतीय दंड संहिता एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, टेलीग्राम अकाउंट्स, फर्जी ईमेल लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजस्थान के सीकर के थाना खाटू श्याम सदर अलोदा के चारनवास नाडा के वार्ड नंबर 07 का रहने वाला सुभाष चंद्र धायल (31 वर्ष) के रुप में हुई. पुलिस टीम ने आरोपी को सीकर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने टेलीग्राम के जरिए बिटकॉइन निवेश का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार कर लिया. फिलहाल आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com