अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के कथित गबन को लेकर एक्टर सोनू सूद का बयान सामने आया है. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले पर सोनू सूद ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा. दरअसल, सोनू सूद को छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होना है. उन्होंने राम मंदिर मामले में यह बयान रायपुर एयरपोर्ट पर दिया.
सोनू सूद ने कहा, ''छत्तीसगढ़ हमेशा एक स्पेशल जगह है यहां पर. हमारी टीम बहुत कमाल का काम कर रही है और कोशिश है कि एक जबरदस्त यहां पर मूवमेंट लेकर आएंगे, जहां पर बहुत सारे लोगों के लिए भला भी होगा.'' राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के कथित गबन को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा."
अब तक 70 लाख रुपये कैश रिकवर
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी की जांच में कई खुलासे हुए हैं. इस मामले में अब तक 70 लाख रुपये कैश रिकवर किया गया है. नोटों की गिनती जारी है. पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन ने इन आरोपियों को कोर्ट में भी पेश किया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को सोमवार तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
VIDEO | Raipur, Chhattisgarh: Actor Sonu Sood arrives at Raipur airport. He is scheduled to attend an event in Bhilai later today.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
When asked about the Ayodhya Ram temple donation theft case, he says, "It's very unfortunate but everything will be alright."#ChhattisgarhNews… pic.twitter.com/wtZkNguWDE
CM योगी ने गठित की थी SIT
चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था. इसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि एसआईटी की निष्पक्ष जांच से 'दूध का दूध और पानी का पानी' होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एसआईटी ने कुछ 'कठोर' सिफारिशें की हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले को लेकर 'बहुत गंभीर' हैं. अधिकारी ने बताया कि नामजद लोगों में से ज्यादातर दान की गिनती की प्रक्रिया में शामिल थे.
पता चल गया राम मंदिर में दान की गईं 200 किलो चांदी की ईंटों का क्या हुआ!
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं