विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2020

अदालत में हाजिर होने में देरी पर वन विभाग के प्रमुख सचिव पर जुर्माना लगाया

अदालत ने ‘स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ सेवा नियमावली की प्रक्रिया पूर्ण कर मंत्रिमंडल मंजूरी के लिए भेजने को लेकर संबंधित विभागों को तीन महीने का समय दिया है.

अदालत में हाजिर होने में देरी पर वन विभाग के प्रमुख सचिव पर जुर्माना लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने लगाया जुर्माना
  • आदेश के बावजूद समय पर हाजिर न होकर बहानेबाजी पर लगाया जुर्माना
  • वन विभाग के प्रमुख सचिव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आदेश के बावजूद समय पर हाजिर न होकर बहानेबाजी करने एवं अदालत का समय बर्बाद करने पर वन विभाग के प्रमुख सचिव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही अदालत ने ‘स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स' सेवा नियमावली की प्रक्रिया पूर्ण कर मंत्रिमंडल मंजूरी के लिए भेजने को लेकर संबंधित विभागों को तीन महीने का समय दिया है. न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की पीठ ने 2016 में दाखिल एक जनहित याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया.

दरअसल अदालत याचिका पर सुनवाई करते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के जानवरों की सुरक्षा के मद्देनजर सुनवाई कर रही है. अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को सेवा नियमवाली बनाने का निर्देश दिया था. जनवरी में सुनवाई के दौरान नियमावली की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए वन विभाग की ओर से समय मांगा गया था.

उत्तर प्रदेश में निवेश की है अपार संभावनाएं : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

इसे मंजूर करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया था कि प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने की दशा में प्रमुख सचिव और चीफ कंजर्वेटर को 17 फरवरी 2020 को स्वयं हाजिर होना होगा. अदालत ने 17 फरवरी को मामले की सुनवाई में पाया कि नियमावली की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है और पूर्व के आदेश के अनुपालन में प्रमुख सचिव भी हाजिर नहीं हुए हैं.

VIDEO: हॉट टॉपिक: चिन्मयानंद की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com