उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय सेना को 'मोदी जी की सेना' (Modi Ji ki Sena) बताया था. भारतीय चुनाव आयोग (Election Commmision) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से उनके इस बयान पर 5 अप्रैल तक जवाब तलब किया है. सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिय था.
योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है. यह अंतर है. कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकियों के लिए जी का इस्तेमाल करते हैं, मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार आतंकियों के कैंप पर हमले कर उनका कमर तोड़ती है.' सीएम योगी जिनके लिए प्रचार कर रहे थे, उन्होंने ही इसे गलत बताते हुए देशद्रोह करार दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत की सेनाएं भारत की हैं, और ये किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं हैं. अगर कोई कहता है कि भारत की सेना मोदी जी की सेना है तो वो गलत ही नहीं, वो देशद्रोही भी है. साथ ही उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन ऐसी बात कर रहा है. एक ही दो लोग हैं जिनके मन में ऐसी बातें आती हैं क्योंकि उनके पास तो कुछ और है ही नहीं.
सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी में 'फ्लॉप शो', क्यों खाली रह जा रही हैं कुर्सियां?
बता दें, इससे पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी. चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी.
आयोग के सूत्रों ने कहा कि प्रथम दृष्टया, आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रचार अभियान से सशस्त्र बलों को दूर रखने के चुनाव आयोग के परामर्श का उल्लंघन किया है. एक अधिकारी ने कहा कि आदित्यनाथ को शुक्रवार शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया है. चुनाव आयोग ने गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत एक वीडियो क्लिप के आधार पर यह निर्णय लिया, जिसमें रविवार को आदित्यनाथ को वहां की चुनावी रैली में यह टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है.
CM योगी के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे पूर्व नेवी चीफ, आर्मी को बताया था 'मोदीजी की सेना'
रविवार को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुये योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रति नरम रुख बरतने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था.
भारतीय सेना को योगी आदित्यनाथ ने बताया- 'मोदी जी की सेना', विपक्ष ने कहा- यह आर्मी का अपमान
Video: योगी ने भारत की सेना को मोदी की सेना बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं