विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

मनमोहन सिंह पर शीला दीक्षित के बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, कही यह बात

शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के बयान पर अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने तंज कसते हुए कहा, 'शीला जी का ये बयान वाकई चौंकाने वाला है. भाजपा और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है.'

मनमोहन सिंह पर शीला दीक्षित के बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, कही यह बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
  • शीला दीक्षित के बयान पर केजरीवाल का तंज
  • कहा- कांग्रेस-बीजेपी में कुछ तो खिचड़ी पक रही है
  • शीला दीक्षित ने अपने बयान पर दी सफाई
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंक के खिलाफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का रुख PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जितना कड़ा नहीं था. हालांकि शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) अपने इस बयान पर सफाई दे चुकी हैं. अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने तंज कसते हुए कहा, 'शीला जी का ये बयान वाकई चौंकाने वाला है. भाजपा और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है.' उधर, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के बयान पर कहा है कि, 'हम तो पहले से ही कह रहे थे कि इस बार कांग्रेस मोदी जी को दोबारा पीएम बनाने के लिए काम कर रही है.'

 

 

 

हालांकि शीला दीक्षित ने बाद में कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. शीला दीक्षित ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने देखा कि मीडिया का एक हिस्सा एक इंटरव्यू में की गई मेरी टिप्पणी को तोड़ मरोड़ रहा है. मैंने कहा था: हो सकता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता हो कि मोदी जी आतंकवाद पर कड़ा रुख रखते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि यह कुछ और नहीं बल्कि चुनावी हथकंडा है.' उन्होंने कहा, 'मैंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय है और इंदिरा जी कड़े रुख वाली नेता रहीं.'

VIDEO: AAP से गठबंधन को लेकर 'सर्वे' पर शीला दीक्षित हैरान​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheila Dikshit, Arvind Kejriwal On Sheila Dikshit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com