विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2019

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, अपर्णा यादव को नहीं मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, अपर्णा यादव को नहीं मिला टिकट
अपर्णा यादव (फाइल फोटो)
  • सपा ने जारी की एक और लिस्ट
  • लिस्ट में अपर्णा यादव का नाम शामिल नहीं
  • संभल से शफीक उर रहमान बर्क सपा के प्रत्याशी
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. सपा सूत्रों ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी. इसके अलावा पूर्व सांसद शफीक उर रहमान बर्क संभल से सपा के प्रत्याशी होंगे. ऐसा कहा जा रहा था कि मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने संभल से टिकट मांगा था लेकिन उनकी जगह शफीक उर रहमान बर्क को टिकट दिया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोण्डा सीट से टिकट दिया गया है. 

जूता कांड से चर्चित शरद त्रिपाठी की सीट पर पूर्वांचल के इस बाहुबली नेता ने ठोंका दावा

राम सागर रावत बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे. रावत इससे पहले भी बाराबंकी से पांच बार सांसद रह चुके हैं. सपा 11 उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है. शुक्रवार की सूची के साथ ही पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है. सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अजित सिंह के रालोद को तीन सीटें दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने दो सीटें सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी का क्षेत्र अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है. 

Video: सपा-बसपा गठजोड़ से कांग्रेस बाहर क्यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls2019, Akhilesh Yadav, Aparna Yadav, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com