राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को 'जल्लाद' बताया है. पत्रकारों ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) द्वारा पीएम मोदी को 'दुर्योधन' करने पर राबड़ी देवी से सवाल किया था. इस पर राबड़ी देवी ने कहा, 'उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया. दूसरी भाषा बोलनी चाहिए. वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद. जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं. ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे.' इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर भी निशाना साथा. उन्होंने इन दोनों पार्टियों को 'नाले का कीड़ा' बताया है.
राबड़ी देवी ने कहा, 'पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं. नाली के कीड़े हैं सब. जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं. पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं.'
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
Rabri Devi on Priyanka Gandhi calling PM Modi 'Duryodhana': Unhone Duryodhan bol ke galat kiya hai,doosra bhasha bolna chahiye unko, vo sab to jallad hain, jallad. Jo judge ko aur patrakar ko marwa deta hai, uthwa leta hai. Aise aadmi ka mann aur vichaar kaisa hoga, khoonkar hoga pic.twitter.com/DbIx1ydZ1Q
— ANI (@ANI) May 8, 2019
वहीं राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, 'यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई है. बिहार के लोग हमारी विचारधारा के साथ हैं. हम लोगों के मुद्दों को उठा रहे है. हर कोई महागठबंधन के समर्थन में है. अगर आप पटना जाएंगे तो देखेंगे सड़क और बिजली का क्या हाल हो गया है. आपको पता लगेगा कि कैसा विकास हुआ है.' साथ ही उन्होंने कहा, 'वो नागपुरिया कानून और आरएसएस के विचार को लेकर बढ़ रहे हैं. लालूजी एक नेता नहीं, एक विचार हैं. और विचार के साथ गठबंधन के सभी नेता खड़े हैं.'
राबड़ी देवी का पीएम पर करारा हमला, बोलीं- सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक...
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ‘ऐसा ही अहंकार था.' भाजपा ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है.' अंबाला में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने मोदी के इस हालिया बयान पर पलटवार किया कि उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन' थे. प्रियंका ने सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनके परिवार के शहीदों का अपमान कर रही है.
राबड़ी देवी ने पीएम मोदी से पूछा- लीची कैसे खाते हैं, तो परेश रावल बोले- चारा तो कहीं भी खा सकते हैं
अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रियंका ने कहा, ‘इस देश ने अहं और अहंकार को कभी माफ नहीं किया है. इतिहास इसका गवाह है, महाभारत इसका गवाह है. दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था. जब भगवान कृष्ण उसे सच्चाई दिखाने गए, उसे समझाने गए तो उसने उन्हें ही बंधक बनाने की कोशिश की.' हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता की कुछ पंक्तियां उद्धृत करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.'
(इनपुट- एजेंसियां)
Video: इंडिया 9 बजे : क्या इस तरह की बयानबाज़ी सही है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं