विज्ञापन
This Article is From May 19, 2019

Rajasthan Exit Poll Results 2019: राजस्थान में बीजेपी को मिल सकती है 23 सीटें, तीन सीटों पर सिमट सकती है कांग्रेस

Rajasthan Exit Poll Results 2019: NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार राजस्थान में बीजेपी को 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यहां कांग्रेस को तीन सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ सकता है.

Rajasthan Exit Poll Results 2019: राजस्थान में बीजेपी को मिल सकती है 23 सीटें, तीन सीटों पर सिमट सकती है कांग्रेस
Rajasthan Exit Poll Results 2019: बीजेपी को राजस्थान में मिल सकती हैं रिकॉर्ड सीटों
नई दिल्ली:

Rajasthan Exit Poll Results 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के  सातवें चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल द्वारा एग्जिट पोल को देखन के बाद केंद्र में बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनना तय लग रहा है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार राजस्थान में बीजेपी को 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यहां कांग्रेस को तीन सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ सकता है. उधर, ABP News - Nielsen के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 19 और कांग्रेस को छह सीटें मिल रही हैं. वहीं, Republic - Jan Ki Baat के सर्वे के अनुसार बीजेपी को राजस्थान में 19 - 23 सीटें जीत रही है, वहीं कांग्रेस को 3-6 सीटें मिल रही हैं. इसी तरह Aaj Tak- Axis My India के सर्वे में 23-25 सीटें बीजेपी को और कांग्रेस को 0-2 सीटें दी गई हैं. 

Election 2019: एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों से तय होगी शेयर बाजार के आगे की दिशा

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 435 सीटों पर चुनाव लड़ा था और बाकी सीटें उसने सहयोगियों के साथ बांटी हैं. वहीं, कांग्रेस ने कुल 420 सीटों पर चुनाव लड़ा है. बीजेपी की अगुवाई में एनडीए में इस बार 21 पार्टियां शामिल हैं. बिहार में बीजेपी को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के आने से मजबूती मिली है और वोट प्रतिशत के हिसाब से उसका पलड़ा भारी है. वहीं यूपीए में इस बार कांग्रेस की अगुवाई में 25 पार्टियां शामिल हैं. उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की है. शनिवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार और शरद यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव से भी मुलाकात की है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अब तीसरे मोर्चे की समर्थन से सरकार बनाने की कोशिश में जुट गई है. हालांकि कौन किस ओर रहेगा यह बहुत कुछ 23 मई को आने वाले नतीजों पर निर्भर करेगा. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दावा है कि पार्टी 300 सीटे जीतकर एनडीए की सरकार बनाएगी.

NDTV Poll of Polls: पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बन रही है केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार

सात चरण में संपन्न हुए चुनाव
इस बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुआ. पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ, वहीं, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले गए. तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों, चौथे चरण 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों और सातवें व आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई.

VIDEO: क्या विवादों से बच सकता था चुनाव आयोग?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Exit Polls India Election 2019, NDTV Poll Of Polls Rajasthan 2019, NDTV Poll Of Polls, NDTV Poll Of Polls Rajasthan2019, Loksabhaelection2019, LokSabhaPolls2019, Rajasthan Poll Of Polls 2019 NDTV, Rajasthan Exit Poll Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com