विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2019

13 राज्‍य, 23 रैलियां : नवरात्र में उपवास के बावजूद पीएम मोदी रहे व्‍यस्‍त...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने नॉन स्‍टॉप और व्‍यस्‍त काय्रक्रमों के लिए जाने जाते हैं. यह उनके पांच साल का कार्यकाल का पर्याय बन गया है.

Also Read in
13 राज्‍य, 23 रैलियां : नवरात्र में उपवास के बावजूद पीएम मोदी रहे व्‍यस्‍त...
चुनाव प्रचार करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्‍ली:

इंफाल से जूनागढ़, कूच बिहार से कालीकट - 13 राज्‍य, 23 रैलियां और 22000 किलोमीटर की यात्रा. यह इस नवरात्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का काय्रक्रम रहा. गर्मी के इस मौसम में भी जब पारा अक्‍सर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है, उपवास के बावजूद लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने नॉन स्‍टॉप और व्‍यस्‍त काय्रक्रमों के लिए जाने जाते हैं. यह उनके पांच साल का कार्यकाल का पर्याय बन गया है.

हालांकि उन मानकों पर भी पिछले कुछ दिन असाधारण रहे. जिन राज्‍यों का उन्‍होंने दौरा किया, केवल उनकी सूची से ही इसका खुलासा हो जाता है. इन दिनों में उन्‍होंने ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्‍चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, बिहार, असम और केरल का दौरा किया. 6 अप्रैल को शुरू होकर 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि रविवार को खत्‍म हो रही है.

लोकसभा चुनाव : बीजेपी को इस बार कितनी सीटें? बहुत कुछ तय कर सकता है अंकगणित

ज्‍यादातर राजनेताओं से अगर तुलना करें तो, प्रधानमंत्री का काम कभी भी पूरी तरह से नहीं रुकता. ऐसे मामले हमेशा ही मौजूद होते हैं जिनपर तत्‍काल ध्‍यान दिए जाने की जरूरत होती है. परिणामस्‍वरूप, प्रधानमंत्री दिनभर में 3-4 चुनावी सभाओं को संबोधित कर वापस लौटते हैं. अक्‍सर पीएम मोदी सीधे महत्‍वपूर्ण बैठकों में जाते जो घंटों चलतीं. एक छोटी झपकी लेकर वो फिर से चुनाव प्रचार के लिए जुट जाते.

बालाकोट हमले का जिक्र करते हुए वोट मांगने की पीएम मोदी की अपील पर यह कार्रवाई कर रहा चुनाव आयोग

मीडिया संस्‍थान चुनावों के दौरान नेताओं के साथ बड़े पैमाने पर बातचीत करते हैं. पीएम मोदी ने भी नवरात्र के दौरान चार मीडिया संस्‍थानों को विस्‍तार से इंटरव्‍यू दिया.

7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51 दिनों के चुनाव प्रचार अभियान में करीब 150 रैलियों को संबोधित करेंगे. गुरुवार को पहले चरण में 18 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोट डाले गए. दूसरे दौर की वोटिंग गुरुवार 18 अप्रैल को होगी. 23 मई को वोटों की गिनती होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को 4 रैलियां हैं - दो तमिलनाडु और दो कर्नाटक में.

VIDEO: बीजेपी के संकल्प पत्र में जन-मन की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Navratra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com