विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2019

बीजेपी ने जासूसी के लिए चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने की कोशिश की थी, अब दलित वोटों को बांटने के लिए वाराणसी से लड़वा रही है : मायावती

मायावती ने अपने वोटरों से अपील करते हुए कहा, ' बीजेपी ने गुप्तचरी करनेे के लिये पहले चन्द्रशेखर को बी.एस.पी. में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षडयंत्र विफल रहा.

बीजेपी ने जासूसी के लिए चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने की कोशिश की थी, अब दलित वोटों को बांटने के लिए वाराणसी से लड़वा रही है : मायावती
बीएसपी सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है. उन्होंने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर दलित वोट बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट रहने की अपील भी की है. उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, "दलितों का वोट बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही भाजपा भीम आर्मी के चन्द्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है. यह संगठन भाजपा ने ही षड्यंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित-विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है." उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा ने गुप्तचरी करने के लिये पहले चन्द्रशेखर को बीएसपी. में भेजने का प्रयास किया, लेकिन उनका यह षड्यंत्र विफल रहा. अहंकारी, निरंकुश व घोर जातिवादी व सांप्रदायिक भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है. इसे किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने देने की अपील की."

मायावती ने अपने वोटरों से अपील करते हुए कहा, ' बीजेपी ने गुप्तचरी करनेे के लिये पहले चन्द्रशेखर को बी.एस.पी. में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षडयंत्र विफल रहा.अहंकारी, निरंकुश व घोर जातिवादी व साम्प्रदायिक बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिये आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है. इसे किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने दें'.

गौरतलब है कि भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में रोड शो कर अपनी ताकत का अहसास कराया था. इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने मायावती से संपर्क किया था कि गठबंधन का प्रत्याशी यहां से उतारे तो हम तैयार हैं. लेकिन इस पर कोई जवाब ही नहीं मिला है."

इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati News, Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Polls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com