7 years ago
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के आखिरी चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया. रविवार की शाम आए एग्जिट पोल के बाद बीजेपी को बहुमत हासिल होते हुए दिखाई दे रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एग्जिट पोल को 'अटकलबाजी' करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस 'रणनीति' का इस्तेमाल ईवीएम में 'गड़बड़ी' करने के लिए किया जाता है. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं एग्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती. यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है. मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं.'