विज्ञापन
3 minutes ago

Board Class 10th 12th Result 2026 Date LIVE Updates: कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब छात्रों को बस अपने बोर्ड एग्जाम के नतीजों का इंतजार है.  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE), अजमेर 20 मार्च या उसके आसपास तक क्लास 10th सेकेंडरी एग्जाम के रिजल्ट्स अनाउंस करेगा. 10वीं के नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे. इसी तरह से बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाले हैं.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) एक दो दिन में परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकता है.

Board Class 10th 12th Result 2026 Date LIVE Updates:

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result को   rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकेगा. रिजल्ट जारी होते ही यहां होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 या Secondary Exam Result 2026 का लिंक एक्टिव हो जाएगा

Bihar Board 12th Result Live: जानें कब आएगा बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट

BSEB 20 मार्च से 25 मार्च के बीच बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है. छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.

Rajasthan Board Results: RBSE ने बता दिया कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से  कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा

कब हुई थी बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षा

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक चली थी. जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com