विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2019

क्या राहुल गांधी कांग्रेस का 'गढ़' रही केरल की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

यह सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने इस अनुरोध पर फिलहाल प्रतक्रिया नहीं दी है.

Also Read in
क्या राहुल गांधी कांग्रेस का 'गढ़' रही केरल की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. (File Photo)
पत्तनमतिट्टा/कोट्टायम (केरल):

केरल प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने वयनाड लोकसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम प्रस्तावित किया है. यह सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने इस अनुरोध पर फिलहाल प्रतक्रिया नहीं दी है. एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने पत्तनमतिट्टा जिले में मीडिया से कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी से वयनाड से लड़ने का आग्रह किया है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव पर टिप्पणी नहीं की है. 

उन्होंने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और 'हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है.' चांडी ने कहा, 'उन्होंने अब तक इस अनुरोध पर टिप्पणी नहीं की है. लेकिन हमें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.'    

डायरी बम: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, लिखा- पीएम मोदी के सारे चौकीदार चोर हैं

पार्टी केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड एवं वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कोट्टायम में कहा कि उन्होंने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया था जब वह हाल ही में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने केरल आए थे.

AAP और कांग्रेस क्यों साथ लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव, आंकड़ों में समझें पूरा गेम

बता दें, राहुल का संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश का अमेठी रहा है. भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी का उतारा था, लेकिन वह मात नहीं दे पाई थीं. वहीं इस बार भी अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी को ही उतारा है.

(इनपुट- भाषा)

AAP ने शरद पवार के जरिये दिल्ली सहित इन तीन राज्यों में कांग्रेस से गठबंधन का भेजा प्रस्ताव, देखें सीटों का फॉर्मूला

VIDEO- गठबंधन के लिए AAP-कांग्रेस के मध्यस्थ बने शरद पवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, LokSabhaPolls2019, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com