विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2019

DMK नेता कनिमोझी के घर पर IT की रेड, टैक्स अधिकारियों ने कहा- मिली थी 'गलत टिप'

तमिलनाडु में एक बड़े कैश-फॉर-वोट रैकेट के आरोपों के बीच, आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज शाम डीएमके नेता कनिमोझी के घर पर छापा मारा. आयकर विभाग को ऐसी सूचना थी कि वहां बहुत सारी नकदी छुपाकर रखी जा रही है.

Also Read in
DMK नेता कनिमोझी के घर पर IT की रेड, टैक्स अधिकारियों ने कहा- मिली थी 'गलत टिप'
DMK नेता कनिमोझी के घर इनकम टैक्स का छापा.
  • डीएमके नेता कनिमोझी के घर पर IT का छापा
  • लोकसभा चुनाव से ठीक 2 दिन पहले हुई छापेमारी
  • घर में कैश की सूचना पर पहुंचे आयकर अधिकारी
नई दिल्ली:

तमिलनाडु में एक बड़े कैश-फॉर-वोट रैकेट के आरोपों के बीच, आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज शाम डीएमके नेता कनिमोझी के घर पर छापा मारा. आयकर विभाग को ऐसी सूचना थी कि वहां बहुत सारी नकदी छुपाकर रखी जा रही है. डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बहन और राज्यसभा सदस्य कनिमोझी तूतीकोरिन सीट से प्रत्याशी हैं. सूत्रों ने बताया कि यह आरोप लगाया गया कि थूथुकुडी में कनिमोझी के घर की पहली मंजिल पर 'बहुत सारी नकदी' जमा की जा रही थी. हालांकि, आईटी सूत्रों ने बाद में कहा कि यह एक 'गलत टिप' थी. कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. उधर, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने इसके लिए मोदी सरकार पर हमला बोला. स्टालिन ने कहा कि राज्य भाजपा प्रमुख तमिलनाई साउंडराजन के आवास पर करोड़ों रुपये रखे गए हैं, वहां कोई छापा क्यों नहीं पड़ रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए आईटी, सीबीआई, न्यायपालिका और अब चुनाव आयोग का उपयोग कर रहे हैं. वे ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हार का डर है.  

विपक्षी नेताओं पर आयकर विभाग के छापे इन चुनावों में प्रमुख मुद्दों में से एक बन गए हैं. अधिकांश नेताओं ने भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. 

उधर, छापेमारी से नाराज डीएमके कार्यकर्ता कनिमोझी के घर के बाहर जमा हो गए और उन्होंने वहां प्रदर्शन किया. इससे पहले तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा (Vellore Seat) का चुनाव भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद कर दिया गया. कथित तौर पर डीएमके उम्मीदवार के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति की अनुमति से यह फैसला किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanimozhi, Kanimozhi Income Tax, DMK Leader Kanimozhi, LokSabhaPolls2019, Elections 2019, IT Raid, MK Stalin, Modi Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com