विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2019

फक्कड़ बाबा 17वीं बार लड़ रहे हैं चुनाव, 16 बार जब्त हो चुकी है जमानत, बोले- गुरु का आदेश है

फक्कड़ बाबा ने साल 1977 से अब तक 8 बार लोकसभा व इतनी ही बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी फक्कड़ बाबा ने नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पहले ही दिन पर्चा दाखिल किया.

फक्कड़ बाबा 17वीं बार लड़ रहे हैं चुनाव, 16 बार जब्त हो चुकी है जमानत, बोले- गुरु का आदेश है
फक्कड़ बाबा.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा से 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों में से एक फक्कड़ बाबा रामायणी इस बार जीवन का 17वां चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले वह साल 1977 से अब तक 8 बार लोकसभा व इतनी ही बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी फक्कड़ बाबा ने नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पहले ही दिन पर्चा दाखिल किया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फक्कड़ बाबा ने कहा, 'मैं मेरे गुरु के आदेश का पालन कर रहा हूं. उन्होंने मुझे बताया था कि मुझें 20वीं बार मिलेगी जीत.'

धर्मप्रेमी लोगों के यहां भजन-कीर्तन व रामायण पाठ कर जीवन यापन करने वाले फक्कड़ बाबा की इच्छा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो. वह लोगों को मंदिर निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव प्रचार को अपना माध्यम बनाते हैं. अस्सी वर्षीय फक्कड़ बाबा मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गोविंद नगर में स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर में डेरा डाले रहते हैं. हर चुनाव के लिए वे जमानत राशि तथा अपेक्षित समर्थक भी उन्हीं में से जुटाते हैं. 

महिलाओं ने कहा- आधे गांव को ही मिलता है पीने का पानी, तो BJP मंत्री बोले- मुझे वोट भी आधे लोगों ने ही दिया था

वैसे देखा जाए तो मथुरा में इस बार का चुनाव त्रिकोणीय होने के आसार बन रहे हैं. यहां भाजपा से हेमा मालिनी, कांग्रेस से महेश पाठक तथा सपा-बसपा गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं.

(इनपुट- एजेंसियां)

राम माधव ने फिल्मी अंदाज में बोल तो दिया 'हमारे पास मोदी है', मगर कर दी यह बड़ी गलती

Video: क्या पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को जिता पाएंगे सिंधिया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fakkad Baba, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com