विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व बाड़मेर में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रवास कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 21 अप्रैल को दोपहर दो बजे चित्तौड़गढ़ में और 3.15 बजे बाड़मेर में जनसभा करेंगे. वहीं 22 अप्रैल को मोदी दोपहर दो बजे उदयपुर और शाम 4.15 बजे जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित करेंगे. राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं जिनमें दो चरण में 29 अप्रैल व छह मई को मतदान होगा. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों का आज ऐलान कर सकती है. कांग्रेस (Congress) की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित (Sheila Dixit) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जायेगी. उन्होंने कहा, ‘पार्टी रविवार या उसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.' 

Lok Sabha Polls Updates Read Here

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Loksabhapolls2019, Rahul Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com