विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

Election 2019:..जब 'ढाई किलो के हाथ' से PM मोदी की हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने Tweet किया सनी देओल का यह डायलॉग

Sunny Deol: हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की.

Also Read in
Election 2019:..जब 'ढाई किलो के हाथ' से PM मोदी की हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने Tweet किया सनी देओल का यह डायलॉग
Elections 2019: सनी देओल (Sunny Deol) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से की मुलाकात.
  • पीएम मोदी और सनी देओल की हुई मुलाकात
  • पीएम मोदी ने सनी देओल के जीत की कामना की
  • कहा- 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!
नई दिल्ली:

हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सनी देओल से मुलाकात की फोटो ट्वीट कर शेयर की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट में सनी देओल (Sunny Deol News) की जमकर सराहना के साथ-साथ उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' फिल्म का एक मशहूर डायलॉग भी लिखा. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा! प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया, 'सनी देओल को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनकी विनम्रता और एक बेहतर भारत के लिए गहरी लगन. आज उनसे मिलकर खुशी हुई. हम सभी गुरदासपुर में उसकी जीत के लिए तैयार हैं! हम दोनों सहमत हैं- हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!'

Election 2019: BJP ने सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से दिया टिकट, किरण खेर चंडीगढ़ से उम्मीदवार

बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद ही सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया गया है. गुरदासपुर में सनी देओल (Sunny Deol) का मुकाबला काग्रेस के सुनील जाखड़ से होगा. सुनील जाखड़ मौजूदा सांसद हैं और कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे हैं. 

मथुरा से हेमा मालिनी, तो फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर ठोंक रहे हैं ताल, दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल (Sunny Deol BJP) ने कहा था कि जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे. उन्होंने अटल जी के साथ काम किया. मैं मोदी जी के साथ जुड़ा हूं, मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूं. आज मोदी जी ने जिस तरह से पांच सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें. क्योंकि हम विकास चाहते हैं. मैं इस परिवार की सेवा करूंगा. 

अभिनेता सनी देओल बीजेपी में हुए शामिल, बोले- मैं 5 साल और मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चाहता हूं

उधर, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से अभिनेता सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारे जाने से परेशान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता विनोद खन्ना की विधवा कविता खन्ना ने कहा कि वह महसूस करती हैं कि उन्हें त्याग दिया गया है और खारिज कर दिया गया है, क्योंकि आखिरी घड़ी में उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगी. कविता ने गुरदासपुर से उनकी उम्मीदवारी पर गौर नहीं करने पर भाजपा पर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. विनोद खन्ना ने इस लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने महसूस किया कि मुझे त्याग दिया गया है और खारिज कर दिया गया है. मुझे बिल्कुल महत्वहीन महसूस कराया गया. पार्टी से किसी ने भी यह कहने के लिए मुझसे बात नहीं की कि दूसरा उम्मीदवार है.

सनी देओल के BJP में शामिल होने पर यूं बना मजाक, उठी पाकिस्तान का 'हैंडपंप' वापस करने की मांग

कौन हैं सनी देओल:
सनी देओल का पूरा नाम अजय सिंह देओल है, जिन्हें पूरी दुनिया आज सनी देओल के नाम से जानती है. इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ. भारतीय सिनेमा में वह काफी बेहतर एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. वो एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है. फल्मी करियर में सनी देओल ने कई राष्ट्रीय और फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुके हैं. उनकी कुछ हिट फिल्में हैं- गदर: एक प्रेम कथा, घायल, बेताब, जीत आदि हैं. 

VIDEO: BJP में शामिल हुए सनी देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, PM Modi Suny Deol, Gurdaspur, PM Modi, Amit Shah, LokSabhaPolls2019 Elections 2019, BJP, PM Modi Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com