विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

कांग्रेस नेता शशि थरूर गंभीर रूप से घायल, सिर में आई चोट और लगे 6 टांके, पूजा के दौरान हुआ हादसा

कांग्रेस नेता शशि थरूर गंभीर रूप से घायल, सिर में आई चोट और लगे 6 टांके, पूजा के दौरान हुआ हादसा
शशि थरूर हुए घायल
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार शशि थरूर एक मंदिर में पूजा करने के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर एक मंदिर में पूजा के दौरान अचानक गिर पड़े. जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. इलाज के लिए उन्हें तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जहां उन्हें 6 टाकें लगे हैं. हालांकि, शशि थरूर खतरे से पूरी तरह बाहर हैं. यह घटना ऐसे वक्त में हुआ जब शशि थरूर मंदिर में तुलाभरम पूजा कर रहे थे. शशि थरूर तुलाभरम अनुष्ठान के तहत खुद को फल और मिठाइयों को बराबर तराजू पर तौल रहे थे, जिस दौरान वह घायल हो गए.

बता दें कि तुलाभरम ऐसी पूजा है जो केरल के कुछ मंदिरों में होती है. इस पूजा में अपने वजन के बराबर चढ़ावा चढ़ाया जाता है, जिसमें मिठाई और फल शामिल होते हैं. भगवान को जो भी चढ़ावा चढ़ाना होता है, उसे अपने वजन के बराबर ही करना होता है. इसके लिए मंदिर के बाहर वजन करने के लिए बड़े-बड़े तराजू लगे होते हैं. 

शशि थरूर के चाचा-चाची को जोड़ने के लिए BJP ने किया भव्य समारोह, तो वे बोले- हम तो पहले से हैं, फिर ये तामझाम क्यों

दरअसल, थरूर फिर इस बार तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं, इनके खिलाफ में राजशेखरन को मैदान में उतारा है. बता दें कि हाल ही में राजशेखरन ने मिजोरम के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है. 

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहने वाले शशि थरूर इस बार हैट्रिक की तलाश में हैं. संयुक्त राष्ट्रसंघ में लंबी पारी खेलने के बाद शशि थरूर भारत लौटे थे और 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे. 

केरल में एक ही चरण में चुनाव है, जो 23 अप्रैल को सातवें चरण में होगा. 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

Video: शशि थरूर का विवादित बयान से बीजेपी नाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Kerala, Shashi Tharoor Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com