कांग्रेस (Congress) ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा (Lok Sabha Election) की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए. इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया (Krishna Poonia) का है, जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है. उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी.
चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था. कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

राहुल गांधी आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र, इन बड़े वादों पर रहेगी नजर...
कांग्रेस ने इसके अलावा गुजरात के मेहसाणा से एजे पटेल, महाराष्ट्र के रावेर से डॉ. उल्हास पाटिल, पुणे से मोहन जोशी, राजस्थान के गंगानगर से भरतराम मेघवाल, अजमेर से रिजू झुंझुंवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गूर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा और झालावाड़-बारां से प्रमोद शर्मा को उतारा है.
राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले CPM नेता, उनको 'अमूल बेबी' कहा था, जो आज साबित हो गया
Video: लोकसभा चुनाव का सबसे गरीब उम्मीदवारNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं