विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

गौतम गंभीर के बाद अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी पर लगा दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप, BJP ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

बीजेपी (BJP) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है.

गौतम गंभीर के बाद अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी पर लगा दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप, BJP ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई
  • बीजेपी नेता हरीश खुराना ने दर्ज कराई शिकायत
  • पहले गौतम गंभीर पर भी लगा था आरोप
नई दिल्ली:

बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लग रहा है. बीजेपी (BJP) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कोर्ट को दी अपनी शिकायत में कहा है कि सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, एक साहिबाबाद से तो दूसरा चांदनी चौक से. गौरतलब है कि सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से पहले पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर भी दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगा था. 

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है. पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा था कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए.

कांग्रेस ने शेयर की नेहरू जी की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

उन्होंने कहा था कि हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.'' आतिशी ने आरोप लगाया था कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है. क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल से कथित तीन वोटर आइडी कार्ड रखने पर मांगा जवाब

बता दें, दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सालाना कमाई के मामले में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है. क्रिकेट के ग्राउंड से पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये से अधिक है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा है. 

आसाराम के बाद उनका बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी करार, आश्रम की युवती ने दर्ज कराया था केस

गंभीर ने 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न मुताबिक अपनी वार्षिक कमाई 12.4 करोड़ रुपये दिखाई है.वहीं दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार हंसराज हंस करीब 9.28 लाख रुपये सालाना कमाते हैं. यह विवरण 2017-18 में भरे आइटी रिटर्न के अनुसार है.

VIDEO: चुनाव आयोग के आदेश पर हुई कार्रवाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Kejriwal, Arvind Kejriwal, Gautam Gambhir, BJP, Delhi BJP, PM Modi, LokSabhaPolls2019, Loksabhaelection2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com