विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने ली शपथ, मोदी कैबिनेट में निभाएंगे महत्‍वपूर्ण भूमिका

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी मंत्री बनाया गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएम मोदी के साथ शपथ ली.

मंत्री पद की शपथ लेते बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह.

नई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने पीएम मोदी (PM Modi) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी मंत्री बनाया गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएम मोदी के साथ शपथ ली. NDTV को सूत्रों ने बताया की बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को वित्त मंत्रालय मिल सकता है. इसके अलावा राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय मिलने की संभावना है. बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सेहत का हवाला देते हुए मंत्री बनने से इनकार कर दिया था. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद से अमित शाह के कैबिनेट में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे.   

 

बता दें कि पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, उत्तराखंड के पूर्म मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शपथ ली. इसके अलावा संतोष कुमार गंगवार ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली.

पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने भी ली मंत्री पद की शपथ

इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री), डॉक्टर जितेंद्र सिंह, किरण रिजीजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुखलाल मंडाविया, फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्निनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, दादा साहेब दानवे, जी किशन रेड्डी, पुरषोत्तम रुपाला, रामदास अठावले ने भी शपथ ली. बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Cabinet) ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले अपनी मंत्रिपरिषद को व्यवस्थित रूप देने के लिए BJP अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के साथ कई दौर की वार्ता की. पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ ही युवा शक्ति पर भी जोर दिया गया है. पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया था.

मंत्रियों की सूची

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन जयराम गडकरी
5. डीवी सदानंद गौड़ा
6. निर्मला सीतारमण
7. रामविलास पासवान
8. नरेंद्र सिंह तोमर
9. रविशंकर प्रसाद
10 हरसिमरत कौर बादल
11. थावरचंद गहलोत
12. सुब्रह्मण्यम जयशंकर
13. रमेश पोखरियाल 'निशंक'
14. अर्जुन मुंडा
15. स्मृति जुबिन ईरानी
16. डॉ. हर्षवर्धन
17. प्रकाश जावड़ेकर
18. पीयूष गोयल
19. धर्मेंद्र प्रधान
20. मुख्तार अब्बास नकवी
21. प्रल्हाद जोशी
22. महेंद्र नाथ पांडे
23. अरविंद गणपत सावंत
24. गिरिराज सिंह
25. गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संतोष कुमार गंगवार
2. राव इंद्रजीत सिंह
3. श्रीपाद येसो नाइक
4. जितेंद्र सिंह
5. किरन रिजिजू
6. प्रहलाद सिंह पटेल
7. राज कुमार सिंह
8. हरदीप सिंह पुरी
9. मनसुख एल मंडाविया

राज्य मंत्री

1. फग्गन सिंह कुलस्ते
2. अश्विनी कुमार चौबे
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह
5. कृष्णपाल गुर्जर
6. रावसाहेब दानवे
7. जी किशन रेड्डी
8. पुरुषोत्तम रुपाला
9. रामदास अठावले
10. साध्वी निरंजन ज्योति
11. बाबुल सुप्रियो
12. संजीव कुमार बालयान
13. संजय शामरा
14. अनुराग ठाकुर
15. सुरेश अंगाड़ी
16. नित्यानंद राय
17. रतन लाल कटारिया
18. वी मुरलीधरन
19. रेणुका सिंह सरुता
20. सोमप्रकाश
21. रामेश्वर तेली
22. प्रताप चंद्र सारंगी
23. कैलाश चौधरी
24. देबाश्री चौधरी

मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे सांसद से पूछा- 'क्या शपथ ग्रहण में भी साइकिल से जाएंगे?' तो मिला यह जवाब

VIDEO: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बनेंगे मंत्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
BJP अध्यक्ष अमित शाह ने ली शपथ, मोदी कैबिनेट में निभाएंगे महत्‍वपूर्ण भूमिका
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com