विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

दक्षिणी चीन सागर के ज्यादातर हिस्से पर चीन के दावों पर सवाल उठाती है ये किताब

फिलीपीन के सुप्रीमकोर्ट के एक न्यायाधीश ने एक किताब लिखी है जिसमें दक्षिणी चीन सागर के ज्यादातर हिस्से पर चीन के ऐतिहासिक दावों पर सवाल उठाए गए हैं. न्यायाधीश का कहना है कि वह दक्षिण चीन सागर पर चीन की तथाकथित सेंसरशिप को दरकिनार करने तथा अपने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इस किताब को ऑनलाइन वितरित करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एसोसिएट न्यायमूर्ति एंटोनियो कार्पियो ने कहा है कि उनकी इस ई-बुक को अंग्रेजी में नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है और बाद में यह मंदारिन, वियतनामी, बहासा, जापानी और स्पेनिश में भी उपलब्ध होगी. 

किताब का नाम है - द साउथ चाइना सी डिस्प्यूट: फिलीपीन सोवरेन राइट्स एंड जुरिडिक्शन इन द वेस्ट फिलीपिन सी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philippine Supreme Court Justice, China, South China Sea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com