विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2016

2016 में 37 लाख डॉलर में बिकी न्‍यूटन के गति के नियमों वाली किताब

2016 में 37 लाख डॉलर में बिकी न्‍यूटन के गति के नियमों वाली किताब
नई दिल्‍ली: 2016 साहित्य जगत के लिए काफी अहम साल रहा. यकीन नहीं होता कि न्यूटन के गति संबंधी तीन नियमों वाली किताब 37 लाख डॉलर में बिकी. सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक 'प्रिंसिपिया मैथेमेटिका' को इसी माह न्यूयार्क में एक नीलामी में 37 लाख डॉलर में बेचा गया. यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब है.

'प्रिंसिपिया मैथेमेटिका' वर्ष 1687 में लिखी गई थी. मशहूर भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे 'संभवत: ऐसी सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे भरने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो.' बोली लगाने वाले एक अनाम व्यक्ति ने इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीद लिया.

प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है. इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं. भौतिकी के छात्र आज भी इन नियमों का इस्तेमाल करते हैं. लाल रंग की इस किताब की लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है. इसमें 252 पत्तियां पेज हैं. इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं. किताब में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
वैश्विक शांति की जरूरत पर जोर देने वाली किताब "वसुधैव कुटुंबकम..'' का विमोचन
2016 में 37 लाख डॉलर में बिकी न्‍यूटन के गति के नियमों वाली किताब
जब रामधारी सिंह दिनकर ने कहा- ''अच्छे लगते मार्क्स, किंतु है अधिक प्रेम गांधी से..''
Next Article
जब रामधारी सिंह दिनकर ने कहा- ''अच्छे लगते मार्क्स, किंतु है अधिक प्रेम गांधी से..''
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com