पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- टीएमसी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- कहा- कर्नाटक में बहुमत नहीं मिलने से हताश हैं
- पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकात:
पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव पर ‘अनुचित टिप्पणियों’ के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मोदी की टिप्पणी हताशा का परिचायक है, क्योंकि भाजपा कर्नाटक में बहुमत हासिल नहीं कर पायी है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने बताया, ‘‘ ये टिप्पणी मूलरूप से हताशा का परिचायक है क्योंकि उनकी पार्टी कर्नाटक चुनाव में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में विफल रही है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
उन्होंने कहा कि हमसे सवाल पूछने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी पार्टी की अराजकता के बारे में जवाब देना चाहिए जो उसने पूरे देश में फैला रखी है.’’ मोदी ने पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की.
VIDEO: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए लोकतंत्र की ‘हत्या’ कर दी गयी. गौरतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी बहुमत के आंकड़ें से 8 सीट दूर रह गई. बीजेपी के खाते में 104 सीटें आई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं