भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. वह पंजाब से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक मामलों पर अपनी राय खुलकर रखती थी. 21 फरवरी, 2026 को इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. जो कि खालिस्तान से जुड़ा हुआ था. अपनी वीडियो में नैंसी ग्रेवाल ने कहा था 'मेरे बारे में गलत राय लोग रखते हैं, लोगों को लगता है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं. लेकिन ऐसा नहीं है. मेरी दिक्कत उन लोगों से है जो खालिस्तान बनकर भारत के झंडे का अपमान करते हैं. महिलाएं के साथ गाली-गलौज करते हैं, मैं उनके खिलाफ हूं. मेरा कहना है कि शांत से जो करना है करो, मेरे कहने से खालिस्तान नहीं बनेगा. मैं उन खालिस्तान के खिलाफ हूं जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं. तोड़फोड़ करते हैं.
अपनी इस वीडियो के कैप्शन नैंसी ग्रेवाल ने लिखा था- मैं खालिस्तान दिवस के खिलाफ नहीं हूं. मैं जब भारत के झंडे का अपमान कर रहा हूं, महिलाएं गाली-गलौज कर रही हैं.
कौन है नैंसी ग्रेवाल
नैंसी ग्रेवाल का असली नाम अनीता अग्निहोत्री था. जो कि पंजाब मूल की एक YouTuber और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी थीं. वह 45 साल की थीं. लुधियाना में जन्म नैंसी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा के विंडसर इलाके में शिफ्ट हो गई थी.
कैसे हुई हत्या
लासेल पुलिस सर्विस के मुताबिक, नैंसी ग्रेवाल पर रात के समय चाकू से हमला किया गया था. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी. एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस उन्हें हॉस्पिटल ले गई थी. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ऑफिशियल बयान में, पुलिस ने कहा, “लासेल पुलिस सर्विस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति रखती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं