ऐसे कई देश हैं, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) के क्षेत्र में खूब तरक्की कर रहे हैं. इन देशों में कुछ मुस्लिम देश भी हैं, जो कि तेजी के साथ Science and Technology के क्षेत्र में विकास कर रहे हैं. 'ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025' में मुस्लिम देशों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सबसे आगे है. इस इंडेक्स में UAE 30वें स्थान पर है. पिछले साल UAE 32वें स्थान पर था. ये UAE की अबतक की सबसे अच्छी रैंकी रही है. स्पेस मिशन 'होप प्रोब' के साथ मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला ये पहला अरब देश है. स्मार्ट सिटी के मामले में भी ये काफी आगे है, दुबई और अबू धाबी एआई (AI), ब्लॉकचेन और आईओटी (IoT) जैसे उन्नत क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं.
दूसरे स्थान पर है कौन सा देश?
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में, मलेशिया 139 इकोनॉमी में 40.6 के स्कोर के साथ दुनिया भर में 34वें स्थान पर है. हालांकि 2024 में ये 33वें स्थान पर था. मलेशिया डिजिटल अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से विकास कर रहा है. मलेशिया की फिनटेक और सेमीकंडक्टर निर्माण में स्थिति काफी मजबूत है.
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में, तुर्की 43वें स्थान पर है. हालांकि यह 2024 में 37वें स्थान पर था. तुर्की पिछले दशक में सबसे तेजी से उठने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. स्वदेशी लड़ाकू विमान और 'बेराख्तर' जैसे उन्नत ड्रोन बनाने में तुर्की दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है.
इजरायल और अमेरिका युद्ध से पहले ईरान वैज्ञानिक शोध और उच्च-शिक्षा के मामले में काफी तेजी से विकास कर रहा था. ईरान जीन थेरेपी, CRISPR और मॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी में मुस्लिम देशों में प्रथम स्थान पर है. GII 2025 में, ईरान 70वें नंबर पर है. इसके अलावा ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सऊदी अरब 46वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें- तब जापान, अब ईरान... कामिकाजी अटैक ने अमेरिका को दिलाई दूसरे विश्वयुद्ध की याद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं