विज्ञापन

बोर्डिंग पास पर ‘RR’ दिखे तो क्या होता है इसका मतलब, जान जाएंगे तो दूर हो जाएगी टेंशन

बोर्डिंग पास पर ‘RR’ लिखा दिखे तो कई लोगों के मन में तुरंत सवाल उठता है कि आखिर ये क्या है. ये छोटा सा कोड अक्सर कन्फ्यूजन बढ़ा देता है और यात्री सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं.

बोर्डिंग पास पर ‘RR’ दिखे तो क्या होता है इसका मतलब, जान जाएंगे तो दूर हो जाएगी टेंशन
हर एयरलाइन और एयरपोर्ट के अपने अलग नियम और कोड होते हैं.

अगर आपने कभी फ्लाइट से सफर किया है और अपने बोर्डिंग पास पर ‘RR' लिखा देखा है, तो एक बार के लिए जरूर दिमाग में सवाल आया होगा कि आखिर इसका मतलब क्या है. कई यात्री इसे देखकर घबरा भी जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं कोई परेशानी तो नहीं है. दरअसल, एयरपोर्ट और एयरलाइंस में कई तरह के कोड्स इस्तेमाल होते हैं, जिन्हें आम लोग समझ नहीं पाते. ‘RR' भी ऐसा ही एक कोड है, जो देखने में छोटा है लेकिन इसके पीछे खास वजह होती है. इसे समझ लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

‘RR' का मतलब क्या होता है

बोर्डिंग पास पर ‘RR' का मतलब होता है रैंडम रिव्यू (Random Review) या रैंडम रेफरल (Random Referral). इसका सीधा मतलब है कि आपको एक्स्ट्रा सिक्योरिटी चेक के लिए चुना गया है. ये सिलेक्शन कभी पूरी तरह रैंडम होता है, तो कभी आपके ट्रैवल पैटर्न या टिकट बुकिंग के तरीके के बेस पर भी हो सकता है. लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपके साथ कोई बड़ी समस्या है.

हर जगह इसका मतलब एक जैसा नहीं होता

हर एयरलाइन और एयरपोर्ट के अपने अलग नियम और कोड होते हैं. कुछ जगहों पर ‘RR' सिक्योरिटी चेक से जुड़ा होता है, तो कहीं ये सिर्फ स्टाफ के लिए एक इंटरनल नोट भी हो सकता है. यानी इसका मतलब जगह के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है.

ये भी पढ़ें-  कमाल है, इस छोटे से गरीब मुल्क की संसद में करीब 64 फीसदी महिलाएं; देखिए बाकी देशों का हाल

क्या सच में चिंता की बात है

अगर आपके बोर्डिंग पास पर ‘RR' लिखा है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ये एक सामान्य प्रक्रिया है और कई यात्रियों के साथ ऐसा होता है. आपको बस थोड़ी एक्स्ट्रा चेकिंग से गुजरना पड़ सकता है, जो जल्दी पूरी हो जाती है.

ऐसे समय में क्या करें

अगर आपको एक्स्ट्रा स्क्रीनिंग के लिए कहा जाए, तो शांत रहें और स्टाफ का सहयोग करें. अपने पास जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट, आईडी और टिकट आसानी से निकालने लायक रखें. इससे जांच जल्दी पूरी हो जाएगी और आपको परेशानी नहीं होगी. अगर किसी भी कोड को लेकर कन्फ्यूजन हो, तो सीधे एयरलाइन स्टाफ से पूछ लें. वो आपको सही जानकारी देंगे और आपकी चिंता भी खत्म हो जाएगी.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RR Flight Ticket Meaning, RR Code Airport Security, RR Meaning Boarding Pass, Random Review Airport, Airport RR Code
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com