विज्ञापन

पेट्रोल पंप से कितनी होती है कमाई? जानें खोलने में कितने पैसे लगते हैं

Petrol Pump Business: पेट्रोल पंप एक शानदार बिजनेस है. इसे खोलने में लाखों का खर्चा आता है. पेट्रोल पंप से हर दिन अच्छी-खासी कमाई होती है. जानिए एक दिन में पेट्रोल पंप से कितना प्रॉफिट होता है और इसे खोलने के लिए कितना पैसा होना चाहिए.

पेट्रोल पंप से कितनी होती है कमाई? जानें खोलने में कितने पैसे लगते हैं
आवेदन के लिए 100 रुपए से लेकर 8,000 रुपए तक की एप्लीकेशन फीस लगती है. ये कैटेगरी और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

Petrol Pump Business: देश में गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. चाहे शहर हो या गांव हर जगह पेट्रोल-डीजल की डिमांड आसमान छू रही है. ऐसे में अगर आप कोई सॉलिड और हमेशा चलने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं, तो पेट्रोल पंप खोलना एक शानदार आइडिया हो सकता है. लेकिन, पेट्रोल पंप खोलना कोई किराने की दुकान खोलने जितना आसान नहीं है. इसमें पैसा, जमीन और थोड़े धैर्य की जरूरत होती है. तो चलिए जानते हैं कि एक पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता है, कितनी कमाई कितनी होती है और इसका लाइसेंस कैसे मिलता है.

पेट्रोल पंप से कमाई कैसे होती है

पेट्रोल पंप का बिजनेस थोड़ा अलग है. यहां मालिक पेट्रोल या डीजल को बेचने पर जो कमाई होती है, उसे पूरा नहीं रखता है. पेट्रोलियम कंपनियां डीलर को प्रति लीटर के हिसाब से डीलर कमीशन (Dealer Commission) देती हैं. यही कमीशन पेट्रोल पंप की ग्रॉस अर्निंग का एक बड़ा हिस्सा होता है. जैसे इंडियन ऑयल की दिल्ली की 1 फरवरी 2026 वाली प्राइस बिल्ड-अप में पेट्रोल पर एवरेज डीलर कमीशन 4.40 रुपए प्रति लीटर दिखाया गया है. इसी तरह डीजल पर एवरेज डीलर कमीशन 3.03 रुपए प्रति लीटर था. हालांकि, पूरे देश के लिए एक जैसा आंकड़ा नहीं होता है. ये कमीशन और पेट्रोल-डीजल की कीमत जगह और समय के हिसाब से बदल सकती है.

पेट्रोल पंप से कितनी होती है कमाई

तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल पंप मालिकों को हर लीटर पर एक फिक्स कमीशन मिलता है. दिल्ली के कमीशन के मुताबिक, एक लीटर पेट्रोल बेचने पर पंप मालिक को करीब 4.40 रुपए का कमीशन मिलता है. वहीं, एक लीटर डीजल बेचने पर करीब 3.03 रुपए का मुनाफा होता है. मान लीजिए, आपका पंप एक दिन में 5,000 लीटर पेट्रोल और 5,000 लीटर डीजल बेचता है. तो पेट्रोल से कमाई (5,000 × ₹4.40) 22,000 रुपए और डीजल से कमाई (5000 x 3.03) करीब 15,150 रुपए होगी. इस हिसाब से कुल कमाई करीब 37,150 रुपए बैठती है. अगर इसमें से कर्मचारियों की सैलरी, बिजली का बिल और मेंटेनेंस का आधा खर्च निकाल भी दें, तो भी आप रोजाना 15,000 से 18,000 रुपए तक की शानदार बचत कर सकते हैं.

पेट्रोल पंप खोलने में कितना पैसा लगेगा

इसका कोई एक फिक्स्ड खर्च नहीं है. कुल लागत लोकेशन, जमीन, आउटलेट के टाइप और उस जगह की इंफ्रास्ट्रक्चर रिक्वॉयरमेंट पर निर्भर करती है. ऑफिशियल डीलरशिप एडवर्टिजमेंट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां खुद यह बताती हैं कि किसी लोकेशन के लिए कितना वर्किंग कैपिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कितना पैसा अरेंज करना होगा. पेट्रोल पंप खोलने का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कहां खोल रहे हैं. अगर गांव या कस्बों में खोल रहे हैं, तो कम से कम 20 लाख रुपए का खर्च आ सकता है. वहीं. शहरों या हाईवे पर जमीन और सेटअप महंगा होता है, इसलिए 40 से 50 लाख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च लग सकता है. अगर आपके पास पूरा पैसा नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक पेट्रोल पंप खोलने के लिए 2 करोड़ रुपए तक का बिजनेस लोन भी आसानी से दे देते हैं.

पेट्रोल पंप के लिए जमीन कितनी चाहिए और नियम क्या हैं

पेट्रोल पंप के लिए सबसे जरूरी चीज लोकेशन है.आपकी जमीन मेन रोड या हाईवे के पास होनी चाहिए, जहां ट्रैफिक अच्छा हो. शहरों के लिए 800 से 1200 वर्ग मीटर (Square Meter) जमीन चाहिए, जबकि गांवों के लिए 1200 से 1600 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होती है. जमीन या तो आपके नाम पर होनी चाहिए या फिर आप उसे कम से कम 15 से 25 साल के लिए लीज पर ले सकते हैं. अगर जमीन खेती वाली है, तो उसे कमर्शियल में बदलना होगा.

पेट्रोल पंप के लिए जरूरी फीस
  • आवेदन के लिए 100 रुपए से लेकर 8,000 रुपए तक की एप्लीकेशन फीस लगती है. ये कैटेगरी और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
  • अगर एक ही लोकेशन के लिए कई लोगों ने फॉर्म भरा है, तो तेल कंपनी लॉटरी या बोली (Bidding) के जरिए मालिक का चुनाव करती है.
  • इसके बाद लोकल प्रशासन, फायर डिपार्टमेंट और नगर निगम से NOC (No Objection Certificate) लेना होता है.
  • एक फिक्स सिक्योरिटी फीस 5 लाख से 30 लाख रुपए तक भी कंपनी को जमा करनी होती है.

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट में निकली 21 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 389 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए यहां फुल डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Pump, How To Open Petrol Pump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com