विज्ञापन

Henley Passport Index 2026: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट हुई जारी, पाकिस्तान और बांग्लादेश की आई ये रैंक

Henley Passport Index 2026: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2026 की रैंकिंग जारी हुई है. दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश भारत से पीछे हैं.

Henley Passport Index 2026: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट हुई जारी, पाकिस्तान और बांग्लादेश की आई ये रैंक
Henley Passport Index 2026

Henley Passport Index 2026: दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जिनका पासपोर्ट सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है. इसमें अमेरिका और रूस सबसे ऊपर नहीं आते हैं, बल्कि सिंगापुर, जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों का नाम लिस्ट में सबसे पहले है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2026 की ताजा रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें बताया गया है कि किस देश का पासपोर्ट किस रैंक पर आता है. इस बार भारत की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है और 80 से ये 75 हो गई है. अब इस तरह की रैंकिंग जब भी जारी होती है तो लोगों के मन में देश के पड़ोसी मुल्कों की रैंक जानने की भी दिलचस्पी होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने पाकिस्तान को कौन से नंबर पर रखा है. 

भारत के पड़ोसी देशों की रैंकिंग

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की तरफ से दुनिया के 200 देशों की रैंकिंग जारी की जाती है. सबसे ताकतवर पासपोर्ट की इस रैंकिंग में पाकिस्तान को 97वें पायदान पर रखा गया है. भारत के दूसरे पड़ोसी देश बांग्लादेश की बात करें तो इसकी रैंकिंग 93 है. वहीं नेपाल का रैंक 95 है और श्रीलंका 91वें नंबर पर है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का पड़ोसी देश चीन 13वें पायदान पर है.  

कैसे जारी होती है रैंकिंग?

अब सवाल है कि ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग कैसे जारी होती है और इसमें क्या-क्या देखा जाता है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की तरफ से जारी पासपोर्ट रैंकिंग में किसी देश के लोग कितने देशों में बिना वीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल के साथ जा सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो ये रैंकिंग बताती है कि किस देश के लोग दुनिया के सबसे ज्यादा देशों में आसानी से जा सकते हैं. 

सबसे ताकतवर पासपोर्ट
रैंकिंगदेश का नामकुल वीजा फ्री देश
1सिंगापुर192 देश
2जापान, साउथ कोरिया187 देश
3स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात186 देश
4बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड185 देश
5ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल    184 देश
6हंगरी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया183 देश
7ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, लातविया, यूनाइटेड किंगडम182 देश
8कनाडा, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया181 देश
9आइसलैंड180 देश
10अमेरिका179 देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Henley Passport Index 2026, Henley Passport Index 2026 Pakistan Rank, Pakistan Passport Rank, Henley Passport Index 2026 India Rank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com