विज्ञापन

FAIL, END, NO का फुल फॉर्म क्‍या होता है, डॉक्‍टर कलाम ने बताया था...आप भी जान लें

Full Form of FAIL, END, NO: फेल हो जाना या फेलियर, असफलता (Failure) ऐसा शब्‍द है, जिससे हर व्यक्ति को डर लगता है. लेकिन ये ऐसा सच है जिसका सामना हर व्‍यक्ति को करना पड़ता है.

FAIL, END, NO का फुल फॉर्म क्‍या होता है, डॉक्‍टर कलाम ने बताया था...आप भी जान लें

Full Form of FAIL, END, NO: फेल हो जाना या फेलियर, असफलता (Failure) ऐसा शब्‍द है, जिससे हर व्यक्ति को डर लगता है. लेकिन ये ऐसा सच है जिसका सामना हर व्‍यक्ति को करना पड़ता है. भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने छात्रों के लिए इस शब्‍द की व्‍याख्‍या की थी. उन्‍होंने जो कहा था, अगर वो अपना लिया जाए तो जीवन में कोई असफलता या संघर्ष डरा नहीं सकता. 

डॉ. कलाम ने बताया था FAIL का फुल फॉर्म

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अक्सर कहते थे कि: FAIL- First Attempt In Learning यानी सीखने का पहला प्रयास. उनका मानना था कि जब हम किसी काम में असफल होते हैं, तो वास्तव में हम कुछ नया सीख रहे होते हैं. असफलता हमें अपनी गलतियों को समझने और भविष्य में बेहतर करने का अवसर देती है. 

जीवन में असफलता क्यों जरूरी है

डॉ. कलाम का मानना था कि सफलता से ज्यादा सीख असफलता से मिलती है. जब कोई व्यक्ति किसी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता, तो वह अपनी कमियों का विश्लेषण करता है और अगली बार बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ता है. वे कहते थे कि अगर जीवन में कभी असफलता न मिले, तो व्यक्ति अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान ही नहीं पाएगा. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

डॉ. कलाम के जीवन से क्‍या सीखें 

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन भी चुनौतियों और असफलताओं से भरा रहा. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के शुरुआती दिनों में कई परियोजनाएं अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे. यही दृढ़ता उन्हें भारत का मिसाइल मैन और बाद में देश का राष्ट्रपति बनाने तक ले गई. 

डॉ. कलाम ने END का भी बताया था खास मतलब

डॉ. कलाम केवल FAIL ही नहीं, बल्कि END शब्द को भी सकारात्मक नजरिए से देखते थे. वे कहते थे, END- Effort Never Dies यानी प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता. उनका कहना था कि यदि किसी प्रयास का परिणाम तुरंत नहीं मिलता, तब भी उससे मिली सीख और अनुभव भविष्य में जरूर काम आते हैं. 

NO का अर्थ भी बदल दिया

डॉ. कलाम ने NO शब्द को भी प्रेरणादायक रूप दिया था और कहते थे, NO- Next Opportunity यानी अगला अवसर. अगर किसी जगह से ना सुनने को मिले, तो उसे निराशा नहीं बल्कि नए मौके की शुरुआत मानना चाहिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fail Student, APJ Abdul Kalam, Apj Abdul Kalam Quotes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com