विज्ञापन

APJ अब्दुल कलाम ने इस कॉलेज से की थी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?

APJ Abdul Kalam College Admission Process: मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने जिस इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की, वहां एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन कैसे मिलता है. जानिए एडमिशन प्रोसेस और फीस.

APJ अब्दुल कलाम ने इस कॉलेज से की थी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने इस कॉलेज से ली थी डिग्री

APJ Abdul Kalam College Admission Process: जब भी देश के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले IIT का नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किसी आईआईटी से नहीं, बल्कि एक ऐसे सरकारी संस्थान से पढ़ाई की थी, जो आज भी लाखों छात्रों की पहली पसंद है. हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की, जो अन्ना यूनिवर्सिटी का हिस्सा है.

डॉ. कलाम ने यहीं से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली थी, जिसके बाद वे DRDO और ISRO जैसी बड़ी संस्थाओं से जुड़े. अगर आपका सपना भी डॉ. कलाम की तरह स्पेस और मिसाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया में नाम कमाने का है, तो आइए जानते हैं MIT में एडमिशन कैसे मिलता है.

MIT में एडमिशन कैसे मिलता है

मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी में बीटेक प्रोग्राम, खासकर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के दो तरीके हैं. आप जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा के स्कोर के आधार पर यहां अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद जोसा (JoSAA) की काउंसलिंग सीटें अलॉट की जाती हैं. तमिलनाडु के रहने वाले छात्रों के लिए तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन (TNEA) की प्रक्रिया के तहत भी यहां सीटें भरी जाती हैं.

MIT में एडमिशन के लिए कितना कटऑफ चाहिए?

इस कॉलेज में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग ब्रांच बहुत ज्यादा पॉपुलर है, इसलिए इसमें दाखिला पाने के लिए काफी कड़ी टक्कर होती है. अगर पिछले कुछ सालों के जेईई मेन (JEE Main) के कटऑफ ट्रेंड को देखें, तो अलग-अलग कैटेगरी के लिए करीब 95 से 98 परसेंटाइल की जरूरत होती है. जनरल कैंडिडेट्स की ऑल इंडिया रैंक 10,000 से 15,000 के बीच होनी चाहिए. वहीं, OBC-NCL के लिए 90 से 94 परसेंटाइल, SC और ST के लिए 75 से 85 परसेंटाइल की जरूरत होती है.

डॉ. कलाम वाले इस कॉलेज की फीस कितनी है

आईआईटी और प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में इस सरकारी संस्थान की फीस काफी कम है, जिससे मिडिल क्लास फैमिली के छात्र भी आसानी से पढ़ सकते हैं. MIT में बीटेक की एवरेज सालाना फीस 2 से 2.5 लाख रुपए तक पड़ती है. इस खर्चे में ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च और कॉलेज के दूसरे जरूरी फीस शामिल होते हैं. छात्रों की कैटेगरी के हिसाब से फीस में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी मिलती है. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mitindia.edu/ पर भी चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - अब 'जुगाड़' से नहीं खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, NMC ने नियमों में किया बड़ा फेरबदल, जानें नई शर्तें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apj Abdul Kalam, MIT, APJ Abdul Kalam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com