विज्ञापन

पेंटहाउस और फार्महाउस में क्या होता है अंतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं सही जवाब

Penthouse vs Farmhouse: पेंटहाउस और फार्महाउस दोनों प्रीमियम प्रॉपर्टी हैं, लेकिन दोनों की खासियत अलग-अलग हैं. पेंटहाउस ऊंची इमारतों में लग्जरी, प्राइवेसी और शानदार व्यू देता है, जबकि फार्महाउस प्रकृति, हरियाली और शांत लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है.

पेंटहाउस और फार्महाउस में क्या होता है अंतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं सही जवाब
पेंटहाउस और फार्महाउस में होता है ये बड़ा अंतर

Penthouse vs Farmhouse : घर खरीदना आज सिर्फ जरूरत पूरी करने तक सीमित नहीं रह गया है. बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह की प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं. कुछ लोगों को शहर की ऊंची इमारत में शानदार नजारा, प्राइवेसी और लग्जरी सुविधाएं पसंद आती हैं, तो कुछ लोग भीड़भाड़ से दूर हरियाली और शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं. यही वजह है कि पेंटहाउस और फार्महाउस दोनों ही प्रीमियम प्रॉपर्टी के तौर पर काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि, दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है. पेंटहाउस आमतौर पर किसी ऊंची इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर बना लग्जरी घर होता है, जबकि फार्महाउस शहर की भागदौड़ से दूर खुले और प्राकृतिक वातावरण में बनाया जाता है.

क्या होता है पेंटहाउस?

पेंटहाउस आमतौर पर किसी मल्टी-स्टोरी या हाई-राइज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल या ऊपरी हिस्से में स्थित एक प्रीमियम अपार्टमेंट होता है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण ऊंचाई से मिलने वाला शानदार व्यू और प्राइवेसी है. पेंटहाउस सामान्य अपार्टमेंट की तुलना में ज्यादा बड़ा और लग्जरी हो सकता है. इनमें प्राइवेट लिफ्ट या अलग एंट्री, बड़ी बालकनी, लैंडस्केप्ड टेरेस, ऊंची या डोम जैसी छत और मॉडर्न इंटीरियर जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं.

पेंटहाउस की कीमत क्यों होती है ज्यादा?

पेंटहाउस की कीमत सामान्य फ्लैट की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है. इसकी वजह सिर्फ बड़ा एरिया नहीं, बल्कि लोकेशन, प्राइवेसी, सुविधाएं और शानदार व्यू भी हैं. इसके अलावा पेंटहाउस को स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखा जाता है. ऐसे घर खास तौर पर उन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, जो शहर के बीचोंबीच रहते हुए भी एक्सक्लूसिव और प्राइवेट लाइफस्टाइल चाहते हैं.

फार्महाउस क्या होता है?

फार्महाउस का कॉन्सेप्ट पेंटहाउस से बिल्कुल अलग है. यह आमतौर पर शहर से बाहर या ग्रामीण और हरियाली वाले इलाकों में स्थित होता है. यहां रहने का मकसद लग्जरी के साथ-साथ प्रकृति के करीब रहना और शांत माहौल का आनंद लेना होता है. कई लोग फार्महाउस को अपने सेकेंड होम के तौर पर बनाते हैं. छुट्टियों या वीकेंड पर परिवार के साथ समय बिताने, बागवानी करने या खेती जैसी एक्टिविटीज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.

पेंटहाउस और फार्महाउस में सबसे बड़ा अंतर

पेंटहाउस शहर की ऊंची इमारत में ऊंचाई और लग्जरी का प्रतीक है, जबकि फार्महाउस खुले स्थान, हरियाली और सुकून से जुड़ा है. पेंटहाउस में जहां प्राइवेसी के साथ शहर का शानदार व्यू प्रमुख आकर्षण है, वहीं फार्महाउस में प्रकृति, बड़ा खुला क्षेत्र और शांत वातावरण ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. पेंटहाउस आमतौर पर शहरी लाइफस्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जबकि फार्महाउस उन लोगों को आकर्षित करता है जो शहर की भीड़ से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या होती है 'पेंटबॉल गन'? झारखंड प्रोटेस्ट में जिसे पैलेट गन समझ रहे हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Penthouse, Farmhouse, Gk News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com