विज्ञापन

JCB से चल रहा था काम, अचानक पहाड़ से गिरने लगे पत्थर, बाल-बाल बचे लोग - Viral Video

कुल्लू के घाटीगढ़ में लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीण भय के साये में जी रहे हैं और इससे इलाके में पर्यटन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है.

JCB से चल रहा था काम, अचानक पहाड़ से गिरने लगे पत्थर, बाल-बाल बचे लोग - Viral Video
भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है
NDTV

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क निर्माण के काम के दौरान एक जेसीबी पर अचानक पत्थर गिरने लगे. इसके बाद वहां काम करने वाले लोगों ने जल्दी से भागकर जान बचाई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. भूस्खलन की यह घटना कुल्लू के घाटीगढ़ के पास मंगलवार, 14 अप्रैल की शाम हुई. इसके बाद से मणिकरण-बरशेनी रोड पूरी तरह से बंद हो गया है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि रास्ते को साफ करने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और गुरुवार से पहले इस रोड का खुलना मुश्किल है.

अचानक गिरने लगे पत्थर

कुल्लू में मणिकरण-बरशेनी रोड पर मंगलवार को मरम्मत का काम चल रहा था.  शाम 6:14 बजे सड़क पर एक जेसीबी मशीन काम में लगी हुई थी. अचानक ऊपर से पहाड़ गिरना शुरू हो गया. पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा जेसीबी के ऊपर भी गिरा लेकिन किसी तरह वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए और बमुश्किल अपनी जान बचाई. इस पूरी घटना का डरावना वीडियो रिकॉर्ड हो गया है और इसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की जान बाल-बाल बची.

Latest and Breaking News on NDTV

बरसात के बाद से टूटी सड़क

घाटीगढ़ के पास  सड़क को बरसात में नुकसान हुया था और तभी से यहां ऐसी स्थिति बनी हुई है और यह सड़क बार-बार बंद हो जा रही है. स्थानीय लोग इस बात से चिंतित हैं कि  आने वाले एक बार फिर भारी बरसात का मौसम आने वाला है.

घाटीगढ़ में लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीण इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि इसका सीधा असर इलाके में पर्यटन पर भी पड़ रहा है. बरशेणी और आसपास के क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ा है. लगातार भूस्खलन से परेशान लोग इससे पहले मार्च महीने में जिला प्रशासन से मिले थे और गुहार लगाई थी.

स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि इस रास्ते से गुजरते समय हर समय भय का माहौल बना रहता है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-: झारखंड: चेयरमैन को ही नहीं म‍िली चेयर, जमीन पर बैठककर करनी पड़ी जनसेवा; अधिकारियों पर भड़कीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com