Ranchi RSS Office Attack Update: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर 16-17 जून की दरमियानी रात को पेट्रोल बम फेंके गए थे जिसके आरोपियों की पुलिस के बीच गुरुवार दोपहर को जमकर मुठभेड़ हुई. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस हिरासत से चकमा देकर भाग निकला था आरोपी
मामले की शुरुआत गुरुवार दोपहर को उस समय हुई जब पुलिस ने आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में एक युवक को धर-दबोचा था. गिरफ्तारी के बाद उसे चुटिया थाने की हाजत (हिरासत) में रखा गया था. लेकिन इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया. जैसे हिरासत से कैदी के भागने की खबर मिली पुलिस महकमे ने उसे पकड़ने का प्रयास किया.
मुठभेड़ और आत्मरक्षा में फायरिंग
भागते हुए आरोपी का पीछा करते हुए रांची पुलिस की टीम मांडर इलाके तक जा पहुंची. जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दोबारा दबोचने का प्रयास किया. उसने एक पुलिसवाले का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस के जरिए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रांची में RSS के ऑफिस पर फेंके थे पेट्रोल बम
आपको बता दें कि 16-17 जून की रात रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके गए थे. इस मामले में पुलिस ने बिहार के गयाजी स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस जांच में इन तीनों का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से मिला था. इसके साथ ही जांच में यह भी पता चला था कि ISI ने इन तीनों को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था. ये तीनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं. जिनमें से एक आरोपी रांची का है, जबकि दो लोहरदगा के रहने वाले हैं. सिवाय इनके मूल स्थान के अलावा जांच ऐंजेसी ने इन तीनों आरोपियों के बारे में किसी प्रकार का कोई अन्य खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: रांची RSS दफ्तर पर हमले में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, आरोपियों को ISI से मिला था टास्क, लगी UAPA की धारा
यह भी पढ़ें: 88949 शाखा, 55683 मिलन और 13211 मंडली... ऐसा है RSS का साल भर का कामकाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं