विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

झारखंड : राजा केंदुआ गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप फिर हत्या के मामले में 14 नामजद गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजा केंदुआ गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

झारखंड : राजा केंदुआ गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप फिर हत्या के मामले में 14 नामजद गिरफ्तार
गांव में इस समय पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं.
  • नाबालिग के साथ हुआ था रेप
  • जलाकर मार दिया गया था पीड़िता को
  • मुखिया सहित 2 गिरफ्तार
चतरा: झारखंड  के चतरा जिले के ईटखोरी थान इलाके के राजा केंदुआ गांव में रेप के बाद नाबालिग की जलाकर हत्या के मामले मे पुलिस ने 14 नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने की इसकी पुष्टि की है. हालांकि छह नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं. इस कांड में 20 लोगों के खिलाफ को नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वहीं मुखिया और पंचायत समिति सदस्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.​

नाबालिग को जिंदा जलाने का मामला : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ झारखंड का राजा केंदुआ गांव

गांव में मौजूद हैं आलाधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजा केंदुआ गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इतना ही नहीं गांव में एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय पीताम्बर सिंह खैरवार व एसडीपीओ सिमरिया प्रदीप कच्छप समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.  पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल अधिकारी गांव मे हर संदिग्धों पर खुद नजर रख रहे हैं. इधर घटना के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं. 

वीडियो : घटना की पूरी रिपोर्ट

क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक गांव के सम्मत रविदास उर्फ पिट्टो की नाबालिग बेटी गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया. इसके विरोध में जब पंचायत बुलाई गई तो खुद को अपमानित महसूस करते हुए उन दबंगों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पीड़ित की जलाकर निर्ममता से हत्या कर दी. इतने से भी जब दिल नहीं भरा तो दबंगों ने पीड़ि‍ता सम्मत रविदास व उसकी मां की निर्ममता से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद किया था.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Gang-rape, Chatra Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com