विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2016

झारखंड में नक्सली जबर्दस्ती बुजुर्गों से बदलवा रहे हैं काला धन

झारखंड में नक्सली जबर्दस्ती बुजुर्गों से बदलवा रहे हैं काला धन
प्रतीकात्मक फोटो
लातेहर: जांच से बचने के लिए झारखंड में नक्सली जबर्दस्ती बुजुर्गों से 1,000 और 500 के बड़े नोट पर बदलवा रहे हैं. झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक लातेहर जिला, जहां नक्सलियों ने टैक्स और फिरौती के रूप में करोड़ों रुपये वसूले हैं. वे बुजुर्गों को अपने अकाउंट में 2.5 लाख रुपये जबर्दस्ती जमा करने को कह रहे हैं.

लातेहर जिले के अधीक्षक अनुप बरथरे ने कहा, यह सही है, हम लोगों को ऐसी जानकारी मिली है कि नक्सली गांव वालों का उपयोग वसूली किए गए पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए कर रहे हैं ताकि वह मान्य मुद्रा में बदल जाए. सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं युवा लोगों के भी इसमें शामिल होने की आशंका है.

बरथरे ने कहा कि पिछले दो दिनों से पुलिस कई स्थानों पर उन लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी किए हुए है, जो इस गैर-कानूनी काम में शामिल हैं. अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमें शक है कि कुछ स्थानीय लोग जो नक्सल समर्थक हैं, वो इनकी मदद कर रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, नक्सलवाद, नोटबंदी, Jharkhand, Naxal, Note Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com