विज्ञापन

कुएं में गिर गया जंगली हाथी, देखने जुटे सैकड़ों ग्रामीण, JCB से रेस्क्यू की तैयारी - Video

रांची जिले के बुंडू वन प्रमंडल में कुएं में गिरे हाथी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग भागते चले आए और वहां भीड़ लग गई.

कुएं में गिर गया जंगली हाथी, देखने जुटे सैकड़ों ग्रामीण, JCB से रेस्क्यू की तैयारी -  Video
कुएं में गिरा हाथी सुरक्षित बताया जा रहा है
NDTV

झारखंड के रांची जिले के सारयाद गांव में आज सुबह अचानक से अफरा-तफरी मच गई. बुंडू वन प्रमंडल के सोनाहातू थाना क्षेत्र के इस गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया. घटना की खबर फैलते ही इस गांव तथा आसपास के इलाकों से सैकड़ों ग्रामीण भागते हुए कुएं पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई. इसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंच गई. उन्होंने हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी कुएं में गिरने के बाद भी सुरक्षित था. टीम ने उसे बिना किसी नुकसान के बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटे बाद उसे बाहर निकाल लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

हाथी के बाहर निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास

हाथी को रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सी, मिट्टी कटाई और ढलान बनाने जैसे विकल्पों पर काम किया गया. जानकारों का मानना था कि पहली कोशिश यहा होनी चाहिए कि हाथी को सीधे नहीं खींचा जाए. बल्कि पहले यह प्रयास किया जाए कि हाथी को सामान्य तरीके से ही बाहर निकलने का रास्ता दिया जा सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस इलाके में अक्सर गांव में आते हैं हाथी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाथी संभवतः जंगल या आसपास के रास्ते से गुजरते हुए अचानक खुले या असुरक्षित कुएं के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर पड़ा. सोनाहातू, बुंडू, तमाड़ और आसपास के इलाके लंबे समय से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्र माने जाते हैं. इन इलाकों में कई बार भोजन और पानी की तलाश में हाथी गांवों के करीब पहुंच जाते हैं. ऐसे में खुले कुएं, खेतों के किनारे बने गड्ढे और असुरक्षित जलस्रोत वन्यजीवों के लिए खतरा बन जाते हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद खुले कुएं और बिना घेराबंदी वाले जल स्रोत न सिर्फ इंसानों बल्कि जंगली जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं. इस घटना ने एक बार फिर ऐसे स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Elephant Fell, Jharkhand Elephant, Jcb, Elephant Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com