विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

तेजप्रताप को दूल्हा बने देख पाएंगे लालू, 3 दिन की पैरोल हुई मंजूर, पर ये है शर्त

लालू यादव को पैरोल तो मिली है, लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई है. लालू यादव जब तक बाहर रहेंगे तब तक वह मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे.

तेजप्रताप को दूल्हा बने देख पाएंगे लालू, 3 दिन की पैरोल हुई मंजूर, पर ये है शर्त
लालू प्रसाद यादव की फाइल फोटो
  • लालू को तीन दिन की पेरोल को मंजूरी मिल गई है
  • जेल आईजी हर्ष मंगला ने इसकी पुष्टि की
  • लालू यादव जब तक बाहर रहेंगे तब तक वह मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे
रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पैरोल को लेकर उहापोह की स्थिति आखिरकार साफ हो ही गई. अब आरजेडी सुप्रीमो अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को घोड़ी चढ़ते देख पाएंगे. उनकी तीन दिन की पैरोल को मंजूरी मिल गई है. जेल आईजी हर्ष मंगला ने इसकी पुष्टि की. लालू यादव को पैरोल तो मिली है, लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई है. लालू यादव जब तक बाहर रहेंगे तब तक वह मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे. इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी होंगे. आपको बता दें कि लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे.  अपनी खराब तबीयत के कारण लालू यादव का पिछले कुछ दिनों से रिम्स के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी में इलाज चल रहा था.रिम्स के पांच डॉक्टरों की टीम लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रही है. उनके स्वास्थ्य का चेकअप भी किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि लालू गुरुवार को ही पटना रवाना हो सकते हैं.

BJP के 'शत्रु' बोले- लालू यादव के साथ AIIMS में रहने के दौरान अमानवीय व्यवहार किया गया

मई को राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी है. उनका विवाह ऐश्वर्या राय से तय हुआ है. विवाह पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में होना है. जिसमें राजनीति जगत के कई दिग्गज शिरकत करेंगे. अब लालू यादव के शादी में शरीक होने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाएगी.

VIDEO: राहुल-लालू की मुलाकात पर सवाल
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Parole, Tej Pratap Yadav Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com