विज्ञापन

झारखंड: सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीणों की मौत

विस्फोट में मंगलवार रात दो लोग घायल हो गए और जब सुरक्षाबल बुधवार शाम उनके पास पहुंचे तो वे मृत मिले.

झारखंड: सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीणों की मौत
चाईबासा:

झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में एक आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में मंगलवार रात दो लोग घायल हो गए और जब सुरक्षाबल बुधवार शाम उनके पास पहुंचे तो वे मृत मिले.

जेराइकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मंगलवार रात अंधेरा होने और जंगल में अन्य आईईडी होने की संभावना के कारण पुलिस तलाशी अभियान नहीं चला सकी. हमने बुधवार सुबह तलाशी शुरू की और शाम तक हमें दोनों शव मिल गए.''

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सलाई चेरुवा और उनके चचेरे भाई जय सिंह चेरुवा के रूप में हुई है, जो जेराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के निवासी थे. पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने पीटीआई-भाषा से कि मृतकों के परिजनों को नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं.'' पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों व्यक्ति मंगलवार शाम जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल के अंदर गए थे और गलती से माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand IED Blast, West Singhbhum Explosion, Saranda Forest Blast, Maoist IED, Jeraikela Police Station, Two Killed In IED, Jharkhand Maoist Area, Saranda Jungle Incident, IED Blast Jharkhand, Salai Cheruwa, Jai Singh Cheruwa, SP Amit Renu, Jharkhand Police Operation, Maoist Activities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com