विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2016

झारखंड : रामगढ़ के इनलैंड पावर प्लांट में हुई पुलिस फायरिंग, दो की मौत, धारा 144 लागू

झारखंड : रामगढ़ के इनलैंड पावर प्लांट में हुई पुलिस फायरिंग, दो की मौत, धारा 144 लागू
  • प्रदूषण का विरोध कर रहे थे इलाके के ग्रामीण
  • पुलिस को नियंत्रण के लिए फायरिंग करनी पड़ी
  • दो की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: रांची में रामगढ़ स्थित इनलैंड पावर प्लांट में हुई पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में पुलिस के कई जवान भी शामिल हैं. इलाके में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है.

दरअसल, प्लांट से हो रहे प्रदूषण का विरोध कर रहे इलाके के ग्रामीण उग्र हो गए. पहले दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस हमले में घायलों को  बेहतर इलाज़ के लिए RIMS रिम्स रेफ़र कर दिया गया है.

सीएम रघुवर दास ने हजारीबाग़ के कमिश्नर और डीआईजी को पूरे मामले की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. फिलहाल इलाके में धारा 144 लगा दी गई है और सीनियर पुलिसकर्मी मौक़े पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं. हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, रांची, इनलैंड पावर प्लांट, Jharkhand, Ranchi, Ramgarh Power Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com