विज्ञापन
1 hour ago

Jharkhand Municipal Election Results LIVE Update: झारखंड के शहरों में आज 'छोटी सरकार' यानी नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी होंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में मतदान हुआ था. ये मतदान बैलेट पेपर से हुआ था. झारखंड में 9 नगर निगम, 19 नगर पालिका परिषद और 20 नगर पंचायत हैं. नगर निकाय के वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. झारखंड निकाय चुनाव के रिजल्ट से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ.

झारखंड में जिला केंद्रों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. लेकिन देवघर जिले में देवघर के अलावा मधुपुर में भी मतगणना केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी और करीब दो घंटे बाद नतीजे आने की उम्मीद है.

झारखंड में निकाय चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख वोटरों में से 63 प्रतिशत से ज्यादा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया, 'मतगणना सुबह 8 बजे बैलेट पेपर अलग करने के साथ शुरू होगी। वार्ड पार्षदों और मेयर/चैयरमेन के चुनाव के लिए दो रंग के बैलेट पेपर सफेद और गुलाबी का इस्तेमाल करके वोटिंग कराई गई थी।'

Medininagar Municipal Election Result: मेदिनीनगर नगर निगम में महिलाओं का दबदबा

वार्ड 1: मंजू देवी जीतीं

वार्ड 2: सुनील राम जीते

वार्ड 3: राहुल कुमार जीते

वार्ड 4: बिंदिया देवी जीतीं

वार्ड 5: नीरा देवी जीतीं

वार्ड 6: आशना पाण्डेय जीतीं

वार्ड 7: रीता शुक्ला जीतीं

Giridih Municipal Election Result: गिरडीह चुनाव में कहां से कौन जीता?

वार्ड 1:  अनिल राम

वार्ड 2: मोहम्मद लल्लू

वार्ड 3 : बदरून निशा 

वार्ड नंबर 19- महबूब आलम

वार्ड नबर 20- रामचंद्र राम

वार्ड नंबर 21- राजकुमार भुइंया 

वार्ड नंबर 22- नीतीश रजक 

वार्ड नंबर 23- मुन्ना राजव्वर

Jamtara Municipal Election Result: जामताड़ा में अध्यक्ष पद की रेस में आशा गुप्ता आगे

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद में आशा गुप्ता 1679 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी  रीना मंडल से आगे चल रही है. वहीं पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी  तीसरे नंबर पर हैं.

वार्ड नंबर 1 से विजय राउत की  103 वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 2 से ज्योत्स्ना देवी की 970 वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 3 से उत्तम रवानी की 262 वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 4 से अजय सिंह की 508  वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 5 से किरण देवी की 395 वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 6 से संगीता दास की  जीत.

वार्ड नंबर 7 से अशोक साव की 13 वोट से  जीत.

वार्ड नंबर 8 से हरिनाथ गण की जीत.

khunti Municipal Election Result: खूंटी नगर पंचायत चुनाव में कहां कौन जीता?

वार्ड संख्या 1: दिनेश कुमार महतो 

वार्ड संख्या 2: सुमित्रा कुमारी

वार्ड संख्या 3: दिनेश कुमार महतो

वार्ड संख्या 4: हेमंती कुमारी 

वार्ड संख्या 5: अनीता टूटी

वार्ड संख्या 6: सीखा देवी

वार्ड संख्या 7: अनुप कुमार साहू

वार्ड संख्या 8: शशांक शेखर

वार्ड संख्या 9: बिनय नायक

वार्ड संख्या 10: मो खालिद हुसैन

वार्ड संख्या 11: संदीप स्मिथ होरो

वार्ड संख्या 12: अनिल कच्छप

वार्ड संख्या 13: जूही प्रियंका तोपो

वार्ड संख्या 14: सेरोफिना मड़की

वार्ड संख्या 15: कविता वर्मा

वार्ड संख्या 16: इंजलीना हेमरोम

वार्ड संख्या 17: आनन्द मसीह तिडू

वार्ड संख्या 18: गंगु टुटी

वार्ड संख्या 19: ममता कुमारी

Ranchi Municipal Election Result: रांची नगर निगम के 3 वार्डों के नतीजे जारी

रांची नगर निगम के 3 वार्डों के चुनाव नतीजे जारी हो चुके हैं.

वार्ड संख्या 19: गीता कुमारी ने जीतीं

वार्ड संख्या 26: प्रदीप कुमार जीते

वार्ड संख्या 37: परमेश्वर सिंह जीते

Gumla Municipal Election Result: गुमला नगर परिषद में कौन-कौन जीता?

गुमला नगर परिषद चुनाव के कुछ वार्डों के नतीजे जारी हो गए हैं.

वार्ड 1:  संज्ञियस तिर्की

वार्ड 2: केके मिश्रा

वार्ड 3:प्रवीण टोप्पो

वार्ड 4: लखन राम

वार्ड 5: साजिद मंजर

वार्ड 6: मधु मेरीना लकड़ा

वार्ड 7: अनिल यादव

वार्ड 8: जशवंत कौर

वार्ड 9: जिशान अंसारी

वार्ड 10: फैजान अंसारी

वार्ड 11: जयराम इंदवार

jamshedpur Municipal Election Result: जमशेदपुर में किस वार्ड में कौन चल रहा आगे?

जमशेदपुर में नगर निकाय चुनावों की काउंटिंग जारी है. 

मानगो नगर निगम चुनाव में 48 टेबल पर 4 राउंड की गिनती हो रही है. यहां 13 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं.

जुगसलाई नगर परिषद 14 टेबल 3 राउंड गिनती हो रही है. यहां 8 अध्यक्ष प्रत्याशी चुनावी समर में हैं.

चाकुलिया नगर पंचायत में 9 टेबल 2 राउंड गिनती, हो रही है, यहां 4 अध्यक्ष प्रत्याशी  मैदान में हैं.

मानगो वार्ड 6: रविंद्र कुमार सिंह जीते

मानगो वार्ड 2: कशीब राजा खान, जीते

मानगो वार्ड 4:  मोमिता चटर्जी, जीते

मानगो वार्ड 9: राजेश सिंह, जीते 

जुगस्लाई वार्ड 3: मिंटू सरदर, जीते

जुगस्लाई वार्ड 1: शेख अजीब, जीते

जुगस्लाई वार्ड 2: मोहम्मद इरशाद हैदर, जीते

जुगस्लाई वार्ड-4: राहत हुसैन, जीते

Ranchi Municipal Election Result: रांची में मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो आगे

रांची में नगर निकाय के वोटों की गिनती जारी है. अब के रुझानों में मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो 800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं  रमा खलखो पीछे चल रह हैं. रांची नगर निगम के 53 वार्डों के लिए मतों की गितनी हो रही है.

Dhanbad Municipal Election Result: धनबाद में मतगणना केंद्र पर हंगामा

राजकीय पॉलिटेक्निक के मतगणना केंद्र पर धनबाद नगर निगम चुनाव की गिनती शुरू होने से ठीक पहले हाहाकार मच गया. विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक लिया, जिससे वे भड़क उठे और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।. जिला प्रशासन पर अंतिम समय में नियम बदलने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मूल नियम के मुताबिक 11 काउंटिंग रूम में हर प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा, लेकिन अब अचानक सिर्फ एक ही आरओ को अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है. हंगामे के बीच आरओ बबलू बनर्जी ने चेतावनी दी, 'ये अन्याय है, हम चुप नहीं बैठेंगे.'

Chatra Municipal Election Result: चतरा में अध्यक्ष पद पर अमन यादव आगे

चतरा में रुझानों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन यादव आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर राजेश शाह हैं. वार्ड एक और दो की हुई गिनती पूरी हो गई है. वार्ड संख्या 08 से सरिता देवी को निर्णयक बढ़त मिली है.

Palamu Municipal Election Result: पलामू में रिजल्ट आना शुरू, जानिए कौन आगे

निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी है. सुबह से ही गिनती केंद्र पर प्रत्याशियों और समर्थकों की उत्सुकता चरम पर देखी जा रही है.

पूनम सिंह – 305 वोट

नम्रता – 142 वोट

अरुणा शंकर – 76 वोट

आयशा सिंह – 75 वोट

अब तक के रुझानों में पूनम सिंह मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। नम्रता दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अरुणा शंकर और आयशा सिंह के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

अब तक प्राप्त अनौपचारिक जानकारी के अनुसार:

मेदिनीनगर वार्ड पार्षद.

मेदिनीनगर वार्ड 1- मंजू देवी

वार्ड 2- सुनील राम

वार्ड 3- राहुल कुमार

वार्ड 4- बिंदिया देवी

वार्ड 5- नीरा देवी निर्विरोध

वार्ड 6- आशना पाण्डेय

वार्ड 7- रीता शुक्ला

  

ये सभी परिणाम अभी अनौपचारिक हैं. निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आधिकारिक घोषणा शेष है. वहीं मेयर पद की मतगणना अभी जारी है. फिलहाल कोई स्पष्ट रुझान सामने नहीं आया है. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, स्थिति और स्पष्ट होगी. प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराई जा रही है.

Chatra Municipal Election Result: चतरा में दोपहर तक आ जाएंगे नतीजे

चतरा में नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद आज सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हो गई है. चुनाव परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है. वोटों की गिनती को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र में 14 टेबलों पर तीन राउंड में मतगणना की व्यवस्था की गई है.एहतियातन मतगणना केंद्र को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है. एसएसबी व झारखंड पुलिस के अधिकारियों व जवानों की दो लेयरों में तैनाती की गई है. मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रत्याशीयों व उनके अभिकर्ताओं के साथ-साथ कर्मियों को परिसर में एंट्री दी गई है.

Ranchi Municipal Election Result: रांची के मतदान केंद्र पर वोटों की गिनती जारी

झारखंड निकाय चुनाव की काउटिंग जारी हैं. रांची नगर निगम और जिले की अन्य नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के चुनावों के वोटों की गिनती जारी है. मतगणना केंद्र पर हलचल है.

Dhanbad Municipal Election Result: धनबाद में पार्षद के नतीजे आज, मेयर का फैसला कल

झारखंड नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक में कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद नगर निगम (महापौर + 55 वार्ड पार्षद) और चिरकुंडा नगर परिषद (अध्यक्ष + 21 वार्ड पार्षद) की मतगणना शुरू हो गई.

मतगणना की प्रमुख व्यवस्थाएं

शुरुआत: स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई, पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 की गिनती शुरू.

व्यवस्था: 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल (धनबाद निगम के लिए), 4 हॉल में 24 टेबल (चिरकुंडा के लिए). वार्ड ग्रुपवार टेबल: 1-5 (11), 6-10 (11), 11-15 (9) आदि.

समयसीमा: 2-3 घंटे में रुझान स्पष्ट, पहले पार्षदों के नतीजे आज शाम तक. मेयर और अध्यक्ष का फैसला कल.

सुरक्षा: चाक-चौबंद इंतजाम—वाहनों पर रोक, मीडिया कोषांग तैयार. प्रत्याशियों के तंबू और समर्थकों की भारी भीड़. आसपास खाने-पीने की दुकानें सजीं, चुनावी चर्चा जोरों पर.

एजेंटों और अधिकारियों का प्रवेश क्रमवार हुआ है. पहले राउंड में धनबाद के 11 और चिरकुंडा के 4 वार्डों के नतीजे सबसे पहले आएंगे.

मेयर सीट पर कांटे की टक्कर 

धनबाद नगर निगम के मेयर पद पर मुख्य मुकाबला: 

भाजपा समर्थित: संजीव अग्रवाल.

झामुमो समर्थित: चंद्रशेखर अग्रवाल 

कांग्रेस समर्थित: शमशेर आलम.

अन्य: इंदु देवी, संजेवी सिंह, प्रकाश कुमार.

यहां 9 राउंड की गिनती होगी, इसलिए झारखंड में सबसे ज्यादा समय धनबाद के रिजल्ट में लगेगा. मतदान 46.98% रहा, लेकिन तेज प्रतिस्पर्धा में छोटे अंतर से नतीजे पलट सकते हैं. भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और स्वतंत्र उम्मीदवार जोर लगा रहे हैं.

शाम तक कई पार्षदों के नाम तय हो सकते हैं, लेकिन सभी की नजरें मेयर फैसले पर टिकी हैं. पॉलिटेक्निक परिसर में हलचल चरम पर है

Bokaro Municipal Election Result: बोकारो में कड़ी टक्कर की उम्मीद

बोकारो जिला में चास नगर निगम और फूसरो नगर परिषद का चुनाव संपन्न होने के बाद आज कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना केंद्र में मतगणना की काउंटिंग की जा रही है. चास नगर निगम का पांच राउंड 28 टेबल और वही फूसरो नगर परिषद का चार राउंड में 18 टेबल मतगणना की गिनती के लिए सजाए गए है. चास नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में कूद कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वही 35 वार्ड में वार्ड पार्षद के 217 प्रत्याशी मैदान में उतर कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष के लिए 9 और 28 वार्ड के वार्ड पार्षद के लिए 129 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर कर अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

Jharkhand Municipal Election Result: पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव का मतगणना कृषि बाजार समिति प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुख्य गेट पर चेकिंग कर सभी को अंदर आने दिया जा रहा है. चारो तरफ से ब्रैकेटटिंग किया गया है. डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी प्रत्याशी मतगणना हॉल बाजार समिति पहुंचने का सिलसिला जारी है. सभी मतगणना कमी मतगणना होल मतों की गिनती शुरू हो गया है.

Jharkhand Municipal Election Result: कुछ देर में नतीजे आने होंगे शुरू

स्टेट इलेक्शन कमीशन के सेक्रेटरी राधे श्याम प्रसाद ने कहा, 'गिनती के शुरुआती स्टेज में बैलेट पेपर अलग किए जा रहे हैं. वार्ड काउंसलर से शुरू होकर, नतीजे कुछ घंटों में आने की उम्मीद है.' उन्होंने कहा कि काउंसलर और मेयर या चेयरपर्सन के चुनाव के लिए दो रंग के बैलेट पेपर सफेद और गुलाबी का इस्तेमाल करके वोटिंग कराई गई.

Jharkhand Municipal Election Result:झारखंड नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू

झारखंड नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राज्य के अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर 8 बजते ही काउंटिंग शुरू हो गई है. पहले बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा. इसके बाद पहले वार्ड मैंबर के बैलेट पेपरों को गिना जाएगा. इसके बाद मेयर और चैयरमेन के बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे.

Jharkhand Municipal Election Result: पहले वार्ड मेंबर के बैलेट पेपर की होगी गिनती

झारखंड के राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. रंग के आधार पर पहले बैलेट पेपर अलग-अलग कर बंडल बनाए जाएंगे. पहले सफेद रंग के वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गिनती होगी, उसके बाद गुलाबी रंग के महापौर व अध्यक्ष के मतपत्रों की गिनती की जाएगी. मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Jharkhand Municipal Election Result: कितने उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला?

मेयर और चैयरमेन पद के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई.

Jharkhand Municipal Election Result: रात 8 बजे तक चलेगी वोटों की गिनती

राज्य के नगर निकायों पर वोटों की गिनती आज रात 8 बजे तक होगी. इस दौरान ज्यादातर निकायों के नतीजे जारी हो सकते हैं. वहीं अगर किसी निकाय में वोटों की गिनती बचती है, तो वो कल सुबह 8 बजे से फिर जारी होगी. सबसे पहले मेयर और नगर पालिकी चैयरमेन के गुलाबी पेपर और बार्ड मेंबर के सफेद बैलेट पेपर को अलग किया जाएगा. उन्हें 100-100 के बंडल में बांटा जाएगा. पहले सफेद और फिर गुलाबी बैलेट पेपर की गिनती होगी.

धनबाद में कल तक चल सकती है काउंटिंग

राज्य के 48 में से 47 नगर निकायों में आज शाम तक वोटों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है. लेकिन धनबाद नगर निगम की गिनती शनिवार तक चल सकती है क्योंकि यहां नौ राउंड की गिनती होगी. इन 48 निकायों में कुल 1087 वार्ड हैं. लेकिन 1042 में वार्ड चुनाव हुए थे. वहीं 41काउंसलर बिना किसी विरोध के चुने गए. जबकि तीन वार्ड कोई नॉमिनेशन न मिलने के कारण खाली रहे और एक वार्ड में एक कैंडिडेट की मौत के बाद पोलिंग कैंसिल कर दी गई.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com