विज्ञापन

Jharkhand: धनबाद में गैस कटर फटने से 3 की दर्दनाक मौत, जोरदार धमाके के बाद फैली थी जहरीली गैस

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं.

Jharkhand: धनबाद में गैस कटर फटने से 3 की दर्दनाक मौत, जोरदार धमाके के बाद फैली थी जहरीली गैस
मृतक के परिजनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल
NDTV

Dhanbad Gas Cylinder Blast: झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में रविवार को एक गैस कटर सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया. इस जोरदार धमाके से आसपास के इलाके में भयंकर अफरा-तफरी  का माहौल पैदा हो गया.  घटना के समय मौके पर करीब 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए.मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले दो अन्य ने दम तोड़ दिया. वही दो घायलों का इलाज जारी है जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो ने तोड़ा दम 

हादसे में मरने वालो क पहचान संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन के रुप में हुई जिन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती के दौरान मृत घोषित किया था. वहीं, जिन दोनों घायलों की नाजुक स्थिति बनी हुई है उनकी पहचान मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन के रुप में हुई है.

मृत्तक संजय के परिजनों के अनुसार, वह दोस्त के साथ काम पर गया था. हादसे के बाद जब घर लौटा, तो उसकी सांसें उखड़ रही थीं और वह बोलने की स्थिति में नहीं था.उसने सिर्फ इतना कहा, 'गैस सिलेंडर फट गया.' स्थिति बिगड़ते ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और अस्पताल पहुंचने पर  उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

गैस कटर का इस्तेमाल करते वक्त अचानक फटा था सिलेंडर 

यह घटना मुनीडीह के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां मजदूर गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे का मुख्य कारण सिलेंडर का अचानक फटना और उसके बाद गैस लीक होना था. 

सुरक्षा मानकों के संदर्भ से की जा रही है जांच

  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक BCCL का इलाका है, इसलिए पहले CISF केस दर्ज करेगी और फिर लोकल पुलिस इसकी जांच करेगी. हालांकि, धमाके की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की डिटेल जांच शुरू कर दी है. फ़ोरेंसिक टीम भी सिलेंडर के बचे हुए हिस्सों की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कही सुरक्षा मानकों का पालन सही तरीके से किया गया था कि नहीं. प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं.

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

घटना के बाद इलाके के निवासियों में गहरा गुस्सा है. लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से गैस कटर का असुरक्षित इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा. मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का कहना है कि वे लोग सुबह काम पर निकले थे, लेकिन अब उनकी लाशें घर लौटेंगी, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: Bihar: कभी IPS अफसर तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर ठगी, बिहार में हाईटेक ठग के निशाने पर बड़े कारोबारी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com