विज्ञापन
This Article is From May 18, 2018

झारखंड : आग से झुलसी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत

झारखंड के पाकुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.

झारखंड : आग से झुलसी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी
  • झारखंड के पाकुर की है घटना
रांची: झारखंड के पाकुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी. पुलिस के अनुसार, "काकारवाना गांव में बच्चन मंडल ने नाबालिग के साथ तब दुष्कर्म किया, जब उसके परिजन काम करने बाहर गए हुए थे. जब पीड़िता ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो, मंडल ने उसे पास के शौचालय के पास ले जाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में फिर मानवता शर्मसार, एक और नाबालिग लड़की से रेप कर उसे जिंदा जलाया

उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया. पीड़िता के परिजनों को पहले लगा कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है, लेकिन उसने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई.

VIDEO: झारखंड में नाबालिग को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था और उसे आग लगा दी. घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. गौरतलब है कि, राज्य के चतरा जिले में भी इसी तरह की घटना हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Minor Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com