विज्ञापन

'झारखंड सरकार अपने ही फैसले को नहीं कर पाई डिफेंड', JSSC CGL पर फैसले से भड़के प्रदर्शनकारी छात्र

JSSC CGL Students Reaction: JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट ने पलट दिया है. सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को मानते हुए ये फैसला लिया था, जिस पर अब छात्रों का रिएक्शन आया है.

'झारखंड सरकार अपने ही फैसले को नहीं कर पाई डिफेंड', JSSC CGL पर फैसले से भड़के प्रदर्शनकारी छात्र
JSSC CGL परीक्षा को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर भड़के छात्र

JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा है कि ये एकतरफा फैसला है और ऐसे सामूहिक रूप से परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता है. इससे JSSC CGL निकालने वाले झारखंड में सरकारी नौकरी कर रहे करीब दो हजार उम्मीदवारों को राहत मिली है, लेकिन धांधली को लेकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि हाईकोर्ट का फैसला झारखंड सरकार की नाकामी को दिखाता है और सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है. 

राज्य सरकार पर भड़के छात्र

एक छात्र नेता ने कहा, कोर्ट ने जो फैसला लिया है, वो इस आधार पर फैसला सुनाया गया, जो 17 अगस्त को सरकार ने परीक्षा को रद्द की थी, उसका कोई ठोस आधार नहीं दिया गया. जब सुनवाई हो रही थी, तब हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था कि इस फैसले को लेने के पीछे का मजबूत आधार पेश कीजिए. आज जो फैसला सुनाया गया है, उससे यही लग रहा है कि राज्य सरकार ने मजबूती से कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा. राज्य सरकार जो बंद लिफाफे के बारे में बोल रही थी, उसके नाम पर झारखंड के लाखों छात्रों के साथ धोखा हुआ है. 

विश्वासघात का लगाया आरोप

अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा का मास्टरमाइंट मिथिलेश सिंह अब तक गिरफ्तार है, रोज छापेमारी हो रही है और लोग पकड़े जा रहे हैं. सीआईडी की केस डायरी में भी खुलासा हुआ है कि नेपाल में 135 सवाल रटवाए गए थे, इसके बाद भी झारखंड के लाखों छात्रों के हित में फैसला नहीं आया तो उसका कारण झारखंड सरकार है. राज्य सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों को विश्वास दिलाया था कि आप आंदोलन खत्म कीजिए, हमने एग्जाम रद्द कर दिया है और मजबूती से कोर्ट में भी पक्ष रखेंगे, लेकिन ये आज विश्वासघात हुआ है. 

सुप्रीम कोर्ट जाने की बात

छात्रों ने कहा है कि फिलहाल ये सिंगल बेंच का फैसला है, इसमें राज्य सरकार की मंशा साफ हो चुकी है. झारखंड के लाखों छात्रों को धोखा देने का काम किया जा रहा है. राज्य सरकार के पास अभी भी मौका है. हम लोग राज्य सरकार पर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं, हम डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर जाएंगे. हमने पहले भी कहा है कि अगर कोर्ट की तरफ से छात्रों के हित में फैसला नहीं आता है तो हम लोग आंदोलन शुरू करेंगे. 

यह भी पढ़ें | JSSC-CGL अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा, सरकारी नौकरी पर मंडराता खतरा टला

यह भी पढ़ें | OBC आरक्षण: मां-बाप की सैलरी नहीं, उनकी पोस्ट-सेवा स्थिति से तय हो क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JSSC CGL Controversy, JSSC CGL High Court News, JSSC CGL Paper Leak, Jharkhand High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com