झारखंड उपचुनाव : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दोनो सीटें जीतीं
रांची:
झारखंड की गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा सीटों से उपचुनाव का परिणाम राज्य में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में आया है. पहले भी दोनो सीटें झामुमो के पास थीं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने बताया कि अभी मतों का पूर्ण विवरण आने में समय लगेगा लेकिन दोनों सीटों पर मतगणना का काम पूरा हो गयाहै और झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.
विपक्ष की एकता के आगे नहीं टिक सकी BJP, यूपी का कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा चुनाव हारी
गोमिया में झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया और भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये.सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित कर यह सीट झामुमो के पास बरकरार रखी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों को अलग अलग आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने और दो वर्ष की जेल की सजा सुनाये जाने के कारण यह दोनो सीटें रिक्त हो गयी थीं.
वीडियो : अवसरवाद पर लालूवाद की जीत
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की गठबंधन सहयोगी आजसू और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे. भाजपा ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को और आजसू ने राज्य सरकार के पूर्व कर्मचारी लंबोदर महतो को मैदान में उतारा था. झामुमो ने एक मामले में दो साल की जेल की सजा पाने के बाद अयोग्य करार दिए गए विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी को मैदान में उतारा था. सिल्ली में झामुमो की सीमा महतो और आजसु के अध्यक्ष सुदेश महतो के बीच सीधा मुकाबला था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jharkhan By Election Result