विज्ञापन

झारखंड: बारात में खूनी खेल, दूल्हे को चश्मा पहनाने के विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या

शुरू में बारातियों ने दोनों के बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद मुकेश को अकेला देखकर रविंद्र उस पर टूटू पड़ा और देखते ही देखते जनवास स्थल रण क्षेत्र में बदल गया.

झारखंड: बारात में खूनी खेल, दूल्हे को चश्मा पहनाने के विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या
युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या (फाइल फोटो)
NDTV

झारखंड के गढ़वा जिले से चश्मे को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक युवक को मौत की भेंट चढ़ा दिया. मामला धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव का है. मंगलवार को सोनडीहा गांव खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. दुल्हा पक्ष से दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बारातियों ने बारात पक्ष के ही 27 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

दूल्हे को चश्मा पहनाने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को धुरकी थाना क्षेत्र के दक्षिणी सोनडीहा गांव निवासी धर्मन यादव के घर से डंडई थाना क्षेत्र के रा रो गांव में लक्ष्मण यादव के घर बारात गई थी. बारात में नाश्ता पानी के बाद जनवास में दूल्हा दीपक यादव के पास दोस्त रिश्तेदार की भीड़ लगी हुई थी. इसी बीच दूल्हे के रिश्ते में मामा रविंद्र यादव दूल्हा को चश्मा पहनाने की कोशिश करने लगा. जबकि दूल्हा चश्मा पहनने से बार-बार इनकार कर रहा था.

अकेला पाकर मुकेश पर टूट पड़ा रविंद्र 

इसी पर वहां मौजूद सोनडीहा गांव निवासी मुकेश यादव ने कहा कि जब दूल्हा चश्मा पहनने से इनकार कर रहा है तो जबरजस्ती चश्मा पहनना क्या जरूरी है, इतना सुनने के बाद रविंद्र और मुकेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया. मौके पर मौजूद बारातियों ने दोनों के बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद मुकेश को अकेला देखकर रविंद्र उस पर टूटू पड़ा और देखते ही देखते जनवास स्थल रण क्षेत्र में बदल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मुकेश की मौत से घर में मचा कोहराम

रविंद्र ने मुकेश को इतना मारा कि मुकेश बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को डंडई अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में ही मुकेश का दम टूट गया. इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जैसे ही रात में मुकेश का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया. मृतक के घरवालों ने तुरंत धुरकी थाना पहुंचकर रविंद्र यादव पुत्र कामेश्वर यादव ग्राम धूमा थाना विंढमगंज सोनभद्र के खिलाफ शिकायत दी.

सूचना पर आई धुरकी पुलिस सोनडीहा ने गांव पहुंचकर पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी. धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि मृतक के घर वालों के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर जांच की करवाई किया जा रहा है. अभियुक्त बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा.

यह भी पढे़ं-

वीडियो कॉल पर युवती की बात, प्रेमी के सामने LIVE सुसाइड... बॉयफ्रेंड ने भी उठाया खौफनाक कदम

8 महीने में ही लव मैरिज का अंत, आधी रात को आया दामाद का फोन-पूजा नहीं मिल रही, कुछ देर बाद फंदे पर मिली लाश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com